Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Kerala: सबरीमाला तीर्थयात्रियों से भरी बस की ऑटो से हुई टक्कर, पांच लोगों की हुई मौत - The Indian Exposure

Kerala: सबरीमाला तीर्थयात्रियों से भरी बस की ऑटो से हुई टक्कर, पांच लोगों की हुई मौत

केरल के मल्लपुरम में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। एएनआई के मुताबिक कर्नाटक से केरल आ रहे सबरीमाला तीर्थयात्रियों की बस से ऑटो की टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो चालक और ऑटो में सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई।

वहीं इस मामले पर मलप्पुरम के एक पुलिस अधिकारी शशिधरन एस ने कहा कि पुलिस मोटर वाहन विभाग के साथ एक संयुक्त जांच करेगी और दुर्घटना स्थल की ठीक से जांच करेगी और देखेगी कि क्या सड़क के साथ कोई समस्या है और यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएगी कि ऐसी दुर्घटनाएं दोबारा न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481