Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
S Jaishakar: अगले सप्ताह रूस की यात्रा कर सकते हैं जयशंकर, द्विपक्षीय पहलुओं पर होगी चर्चा - The Indian Exposure

S Jaishakar: अगले सप्ताह रूस की यात्रा कर सकते हैं जयशंकर, द्विपक्षीय पहलुओं पर होगी चर्चा

विदेश मंत्री एस जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं, विशे    षकर व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और कनेक्टिविटी के क्षेत्रों पर चर्चा करने के उद्देश्य से उनकी अगले सप्ताह रूस जाने की उम्मीद है। मॉस्को में जयशंकर का अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ व्यापक विचार-विमर्श करने का कार्यक्रम है। 

उम्मीद है कि रूसी पक्ष विदेश मंत्री को यूक्रेन संघर्ष और उससे संबंधित मुद्दों के बारे में जानकारी देगा। उनकी यात्रा 25 दिसंबर के आसपास शुरू हो सकती है। इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। जयशंकर की यात्रा ऐसे समय हो रही है जब यह स्पष्ट हो गया है कि वार्षिक भारत-रूस नेताओं का शिखर सम्मेलन इस साल भी नहीं होगा। 

भारत के प्रधानमंत्री और रूसी राष्ट्रपति के बीच शिखर सम्मेलन दोनों पक्षों के बीच रणनीतिक साझेदारी में सर्वोच्च संस्थागत संवाद तंत्र है। अब तक भारत और रूस में बारी-बारी से 21 वार्षिक शिखर सम्मेलन हो चुके हैं। पिछला शिखर सम्मेलन दिसंबर, 2021 में नई दिल्ली में हुआ था। जयशंकर की यात्रा के दौरान, दोनों पक्षों द्वारा राष्ट्रीय मुद्राओं में द्विपक्षीय व्यापार करने के लंबे समय से लंबित प्रस्ताव पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481