Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Delhi : फिर बढ़ी केजरीवाल सरकार की मुश्किलें, नकली दवा खरीदने के मामले में LG ने दिए CBI जांच के आदेश - The Indian Exposure

Delhi : फिर बढ़ी केजरीवाल सरकार की मुश्किलें, नकली दवा खरीदने के मामले में LG ने दिए CBI जांच के आदेश

दिल्ली की केजरीवाले सरकार एक और सीबीआई जांच के घेरे में घिरती दिख रही है। दिल्ली सरकार के अस्पतालों में नकली दवाओं को लेकर सतर्कता विभाग ने अपनी रिपोर्ट उपराज्यपाल वीके सक्सेना को सौंपी है। इसके बाद एलजी सक्सेना ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य सचिव नरेश कुमार को पत्र लिखकर मामले की जांच और सीबीआई जांच के निर्देश दिए हैं।

बता दें, सीबीआई पहले ही दिल्ली शराब घोटाला मामले की जांच कर रही है। इसी मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जेल में हैं। वहीं मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी जेल में हैं। दोनों नेताओं की न्यायिक हिरासत भी बढ़ गई है। वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल भी मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। ईडी ने उनसे पूछताछ के लिए समन भेजा है। उन्हें 3 जनवरी को ईडी ऑफिस बुलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481