Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Rudrapur : यूटर्न ले रही कार से भिड़ी बुलेट, 10वीं के छात्र की मौत - The Indian Exposure

Rudrapur : यूटर्न ले रही कार से भिड़ी बुलेट, 10वीं के छात्र की मौत

सिडकुल चौकी क्षेत्र में ओमेक्स रोड पर यूटर्न ले रही कार से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत हो गई जबकि छात्रा घायल है। छात्रा का इलाज चल रहा है।

मूलरूप से अलियापुर थाना बकेबर इटावा और हाल मेट्रोपोलिस सिटी निवासी जयदेव यादव सिडकुल की एक बिस्किट कंपनी में जीएम हैं। पुलिस के अनुसार सोमवार रात जयदेव का बेटा निखिल यादव (16) बुलेट से ओमेक्स काॅलोनी की ओर से आ रहा था। बुलेट के पीछे एक किशोरी बैठी हुई थी। ओमेक्स काॅलोनी रोड पर मेट्रोपोलिस गेट नंबर दो के सामने यूटर्न ले रही कार से बुलेट की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बुलेट चला रहा निखिल और पीछे बैठी किशोरी घायल हो गई। आननफानन दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने निखिल को मृत घोषित कर दिया। निखिल एक निजी स्कूल में दसवीं का छात्र था।

सूचना पर सिडकुल चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार कार को युवती चला रही थी और बुलेट की गति तेज थी। घायल किशोरी की हालत खतरे से बाहर है। निखिल के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481