Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Australia Storm: ऑस्ट्रेलिया में तूफान का कहर, छह लोगों की मौत - The Indian Exposure

Australia Storm: ऑस्ट्रेलिया में तूफान का कहर, छह लोगों की मौत

ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी राज्यों में आए भयंकर तूफान ने जमकर तबाही मचाई है। इस तूफान ने छह लोगों की जान ले ली है, जबकि कई लोग लापता हैं।

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने कहा कि पूर्वी राज्यों में भारी बारिश के कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लापता हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, तूफान के कारण क्वींसलैंड में हजारों घरों की बिजली गुल हो गई है।

विक्टोरिया और क्वींसलैंड पुलिस ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है, जिनमें नौ साल की लड़की भी है। पुलिस ने बताया कि ब्रिस्बेन के ग्रीन आइलैंड में नाव पलटने से दो लोग लापता हो गए हैं।

वहीं, जिमपी के मेयर ग्लेन हार्टविग ने बताया कि क्रिसमस वीक के दौरान आए इस तूफान ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया है। बता दें कि 25 दिसंबर और 26 दिसंबर को पूर्वी राज्यों में भयंकर तूफान आया। इस दौरान मूसलाधार बारिश हुई और हवाओं के साथ जमकर ओले भी पड़े हैं।इस भयंकर तूफान के कारण कई नदियों में बाढ़ आ गई और तेज हवाओं के कारण घरों को भारी मात्रा में नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने पूर्वी राज्यों में बाढ़ की चेतावनी जारी की है। क्वीनलैंड की सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी एनर्जेक्स ने बुधवार को कहा कि तूफान के बाद लगभग 86,000 घरों में बिजली नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481