Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
 Delhi Liquor Policy Scam : सिसोदिया-संजय सिंह की ज्यूडीशियल कस्टडी 20 जनवरी तक बढ़ी - The Indian Exposure

 Delhi Liquor Policy Scam : सिसोदिया-संजय सिंह की ज्यूडीशियल कस्टडी 20 जनवरी तक बढ़ी

दिल्ली शराब नीति घोटाले के आरोपी AAP नेता संजय सिंह और मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुनाया कि दोनों को 20 जनवरी तक कस्टडी में रहना होगा। दोनों की हिरासत आज खत्म हो रही थी, जिसके बाद उन्हें एक साथ कोर्ट में पेश किया गया।

उधर, कोर्ट ने राज्यसभा चुनाव लड़ रहे संजय सिंह को 12 जनवरी को दोपहर दो बजे रिटर्निंग ऑफिसर के पास पहुंचकर इलेक्शन सर्टिफिकेट लेने की इजाजत दी है। इसके अलावा, कोर्ट ने उनके करीबी सर्वेश मिश्रा को अंतरिम जमानत दे दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सर्वेश अपने पिता की तबीयत खराब होने के कारण आज कोर्ट में पेश नहीं हो पाए।

दिल्ली शराब घोटाला केस में पिछले साल जनवरी में ED ने अपनी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम जोड़ा था। इसको लेकर संजय सिंह ने काफी हंगामा मचाया था। दरअसल, मई में संजय सिंह ने दावा किया कि ED ने उनका नाम गलती से जोड़ दिया है।

ED ने इस पर जवाब दिया कि हमारी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम चार जगह लिखा गया है। इनमें से तीन जगह नाम सही लिखा गया है। सिर्फ एक जगह टाइपिंग की गलती हो गई थी। जिसके बाद ED ने संजय सिंह को मीडिया में बयानबाजी न करने की सलाह दी थी, क्योंकि मामला कोर्ट में लंबित है।

ED की चार्जशीट में संजय सिंह पर 82 लाख रुपए का चंदा लेने का जिक्र है। इसको लेकर ही ED ने उनसे पूछताछ की थी। दिल्ली शराब नीति केस में ED की दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट 2 मई 2023 को जारी की गई थी। जिसमें आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा का भी नाम सामने आया था। हालांकि उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481