Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
MP Budget 2024 : MP में चार महीने के लिए अंतरिम बजट पेश - The Indian Exposure

MP Budget 2024 : MP में चार महीने के लिए अंतरिम बजट पेश

 मध्य प्रदेश के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा सोमवार को विधानसभा में अंतरिम बजट पेश किया। उन्होंने किसी नई योजना या टैक्स की घोषणा नहीं की है। यह अंतरिम बजट चार महीने के लिए लागू रहेगा। 

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने जो लेखानुदान पेश किया है, उस पर चर्चा मंगलवार को होगी। इसके बाद राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कुछ देर बाद अभिभाषण पर सरकार की ओर से धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलेंगे। इस संबंध में सोमवार को भोजन अवकाश भी नहीं किया गया। बैठक जारी रही। 

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा लेखानुदान पेश कर दिया है। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 206 (1) के अंतर्गत अत्यावश्यक निरंतर व्यय के मदों के लिए नई सेवाएं या व्यय के नए मद/ शीर्ष सम्मिलित नहीं हैं। लेखानुदान का उद्देश्य “अंतिम आपूर्ति” की स्वीकृति होने तक सरकार के क्रियाकलाप को जारी रखना है। करारोपण संबंधी नए प्रस्ताव तथा व्यय के नवीन मद सम्मिलित नहीं किए गए हैं। द्वितीय अनुपूरक अनुमान में सम्मिलित नवीन योजनायें के लिए प्रावधान किए गए हैं। यह लेखानुदान चार माह (1 अप्रैल से 31 जुलाई 2024) हेतु लागू रहेगा। इसकी अवधि समाप्त होने के पूर्व अनुदान की पुनरीक्षित मांगे सदन के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। लेखानुदान से प्राप्त राशि मुख्य बजट में समाहित की जाएगी। 1.45 लाख करोड़ रुपये का लेखानुदान पेश किया गया है।   

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को वित्त वर्ष 2024-25 का लेखानुदान विधानसभा में प्रस्तुत किया। द्वितीय अनुपूरक अनुमान में सम्मिलित नवीन योजनाओं के लिए प्रावधान है। वित्त वर्ष के लिए बजट में सम्मिलित राशि 3,48,986.57 करोड़ है। लेखानुदान के लिए राशि रुपये 1,45,229.55 करोड़ है। लेखानुदान राशि में मतदेय राशि 1,19,453.05 करोड़ रुपये तथा भारित राशि 25,776.51 करोड़ रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481