Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Kisan Andolan : शंभू बॉर्डर पर ASI की मौत, किसानों के दिल्ली कूच एलान को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा - The Indian Exposure

Kisan Andolan : शंभू बॉर्डर पर ASI की मौत, किसानों के दिल्ली कूच एलान को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा

केंद्र सरकार की ओर से मसूर, उड़द, अरहर (तूर), मक्की और कपास की फसल पर अनुबंध की शर्त पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी का प्रस्ताव किसानों ने नामंजूर कर दिया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सरकार के साथ वार्ता जारी रखेंगे। 21 फरवरी की सुबह 11 बजे दिल्ली कूच किया जाएगा।

केंद्र सरकार और किसानों के बीच अब तक चार बार वार्ता हो चुकी है लेकिन बातचीत बेनतीजा रही है। किसान नेताओं ने सरकार की पेशकश को ठुकरा दिया है।  वहीं, किसानों ने 21 फरवरी को दिल्ली कूच करने का फैसला कर लिया है।  

अंबाला में शंभू सीमा पर आज भी शांति बहाल है। मगर 21 फरवरी को दिल्ली कूच के लिए किसान तैयारियों में जुटे हैं। किसान मिट्टी से भरे कट्टे ट्रेक्टरों में लोड कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि हाइड्रा, पोपलेंन जैसी मशीनें भी लाई जा रही हैं। वाटर कैनन बॉय नवदीप जलबेड़ा को जिम्मेदारी दी गयी है। हालांकि किसानों ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि घग्गर नदी में से जाएंगे या घग्गर पुल पर बोरियां डालेंगे।अंबाला में शंभू बॉर्डर पर एएसआई कौशल कुमार की मौत हो गई। एएसआई अंबाला में एसपी के कार्यालय में अकाउंट ब्रांच में तैनात था। किसानों आंदोलन के कारण फिलहाल शंभू सीमा पर ड्यूटी लगाई थी। जानकारी के अनुसार कौशल यमुनानगर के मुस्तफाबाद के पास के गांव का रहने वाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481