Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Kisan Andolan : किसानों पर NSA लगाने का फैसला वापस, अब 29 तक टला दिल्ली कूच - The Indian Exposure

Kisan Andolan : किसानों पर NSA लगाने का फैसला वापस, अब 29 तक टला दिल्ली कूच

MSP पर कानूनी गारंटी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने पुलिस से झड़प में मारे गए शुभकरण सिंह की मौत पर शोक जताने के लिए ब्लैक डे ​​मनाया। वहीं, पुलिस ने पंजाब-हरियाणा के खनौरी बॉर्डर की ओर जा रहे किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। किसान हिसार-नारनौंद रोड स्थित खेड़ी चोपता गांव से बॉर्डर की ओर जा रहे थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, रोके जाने के बाद कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। इससे झड़प हो गई। कुछ पुलिसकर्मी और किसान घायल हो गए। कुछ किसानों को हिरासत में भी लिया गया। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने 29 फरवरी तक किसानों का ‘दिल्ली चलो मार्च’ स्थगित कर दिया गया है। किसान यूनियन नेता सरवन सिंह पंढेर ने बताया कि आंदोलन के आगे की रणनीति के लिए 29 फरवरी को घोषणा की जाएगी। 

हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को कुछ किसान नेताओं के खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई का फैसला वापस ले लिया है। एक दिन पहले ही अंबाला पुलिस ने कहा था कि वह कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शनकारी किसान संगठनों के नेताओं को हिरासत में लेगी। वहीं, पंजाब-हरियाणा की खनौरी सीमा पर 62 साल के किसान दर्शन सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उधर, किसान नेताओं ने कहा कि मृतक शुभकरण सिंह का अंतिम संस्कार तब तक नहीं होगा जब तक पंजाब सरकार घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं करती। शुक्रवार को हरियाणा सरकार ने अपने बजट में कुछ फसल ऋणों पर ब्याज और जुर्माना माफ करने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481