Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Nikay Chunav : देहरादून, ऋषिकेश और नगर पालिका मसूरी क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी  - The Indian Exposure

Nikay Chunav : देहरादून, ऋषिकेश और नगर पालिका मसूरी क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी 

निकाय चुनाव से पहले मतदाता सूची पर उठे सवालों के बीच अब मतदाता बढ़ने की खबरें आ रही हैं। राज्य निर्वाचन आयोग को अभी तक जिन जिलों की रिपोर्ट मिली है, उनमें पांच से सात प्रतिशत तक मतदाता बढ़ गए हैं।

देहरादून जिले के देहरादून, मसूरी और ऋषिकेश में भी करीब पांच फीसदी की बढ़ोतरी शामिल है।निकाय चुनाव की मतदाता सूची जारी होने के बाद विभिन्न निकायों में इस पर सवाल उठे थे। इसमें मतदाताओं के नाम हटाने या नए मतदाता शामिल न किए जाने के आरोप लगने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को मतदाता सूची पुनरीक्षण के आदेश दिए थे।

इसके लिए पहले 15 दिन का समय दिया गया था। जिसकी अवधि बाद में कुछ दिन और बढ़ाते हुए आयोग ने रिपोर्ट मांगी थी। देहरादून समेत कुछ जिलों की रिपोर्ट आयोग को मिली है। जिसमें निकायों में मतदाताओं की संख्या में पांच से सात फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481