Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
"DELHI ELECTIONS: विश्वास नगर सीट पर कांग्रेस ने जीती तीन बार, भाजपा ने चार बार किया कब्जा, जीत के लिए AAP ने बढ़ाई मेहनत" - The Indian Exposure

“DELHI ELECTIONS: विश्वास नगर सीट पर कांग्रेस ने जीती तीन बार, भाजपा ने चार बार किया कब्जा, जीत के लिए AAP ने बढ़ाई मेहनत”

विश्वास नगर को 1993 में पहली बार विधानसभा क्षेत्र के रूप में घोषित किया गया था। इस सीट पर कांग्रेस ने तीन बार तो भाजपा ने चार बार जीत हासिल की है। पहले चुनाव में भाजपा के मदनलाल गावा ने विजय प्राप्त की थी, इसके बाद कांग्रेस के नसीब सिंह ने लगातार तीन बार जीत दर्ज की। 2013 से 2020 तक भाजपा के ओपी शर्मा ने इस सीट से तीन बार चुनाव जीतकर विधायक का पद प्राप्त किया।

इस क्षेत्र में कड़कड़डूमा, गाजीपुर, हसनपुर गांव के साथ-साथ न्यू संजय अमर कॉलोनी, आर्य नगर, हरिजन बस्ती, गीतांजलि अपार्टमेंट जैसी बड़ी झुग्गी-जमीन (JJ) क्लस्टर स्थित हैं। इसके अलावा जागृति एन्क्लेव, सैनी एन्क्लेव, पुष्पांजलि, बाहुबली एन्क्लेव और राम विहार जैसी अनधिकृत कॉलोनियां भी इस क्षेत्र में हैं।

वर्तमान में, निगम के चार वार्डों में से दो पर भाजपा और दो पर आप का कब्जा है। आईपी एक्सटेंशन वार्ड से आप की रचना सेठी, विश्वास नगर वार्ड से आप की ज्योति रानी, आनंद विहार वार्ड से भाजपा की डॉ. मोनिका पंत और प्रीत विहार वार्ड से भाजपा के रमेश कुमार पार्षद हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, गंदे पानी की समस्या से सभी परेशान हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों में बीमारियां फैल रही हैं। इसके अलावा, पार्कों की स्थिति भी खराब है; झूलों के टूटने और घास के बढ़ने से समस्या हो रही है। सड़कें भी खस्ताहाल हैं, और गड्ढों से भरी सड़कों के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481