Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Priyanka Sharma Murder: थाईलैंड में डॉक्टर ने पत्नी की की हत्या, बाथटब में मिली लाश; 7 साल पहले हुई थी लव मैरिज - The Indian Exposure

Priyanka Sharma Murder: थाईलैंड में डॉक्टर ने पत्नी की की हत्या, बाथटब में मिली लाश; 7 साल पहले हुई थी लव मैरिज

पीजीआई से रिटायर्ड सत्यनारायण की बेटी प्रियंका का शव थाईलैंड के एक होटल के बाथटब में पाया गया। प्रियंका के परिवार ने उसके पति आशीष श्रीवास्तव पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आशीष अक्सर प्रियंका को मारता-पीटता था। प्रियंका के पिता ने पीजीआई थाने में आशीष के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है और मामले की गंभीर जांच की मांग की है।

वृंदावन सेक्टर 16 निवासी सत्यनारायण की बेटी प्रियंका और उरई मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव की 2017 में लव मैरिज हुई थी। आरोप है कि शादी के चार साल बाद जब प्रियंका को एक बेटा हुआ, तब से आशीष प्रियंका को छोटी-छोटी बातों पर मारने-पीटने लगा। यह स्थिति इतनी बिगड़ गई कि प्रियंका को मजबूर होकर सितंबर 2022 में अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करानी पड़ी। विवाद में कहीं प्रियंका का घर न टूट जाए, इस डर के चलते उसी साल अक्टूबर में दोनों के बीच समझौता कराया गया। इसके बाद प्रियंका और आशीष फिर से एक साथ रहने लगे, लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच पहले जैसी स्थिति नहीं रही। उनकी लड़ाई-झगड़े लगातार जारी रहे, और रिश्ते में तनाव बना रहा। सत्यनारायण के मुताबिक, अक्टूबर 2024 में उनकी पत्नी के देहांत के बाद प्रियंका अक्सर मायके में रहने आ जाती थी। इस दौरान, जब भी आशीष अपने बेटे से मिलने आता, तब दोनों के बीच झगड़े होते थे। प्रियंका के मायके में रहने की वजह से रिश्ते में और भी तनाव बढ़ गया था। सत्यनारायण का आरोप है कि आशीष ने साजिश के तहत चार जनवरी को प्रियंका को थाईलैंड ले गया और फिर आठ जनवरी को सुबह करीब तीन बजे फोन करके बताया कि प्रियंका की मौत बाथटब में डूबने से हो गई है। उनका यह भी कहना है कि छह जनवरी को प्रियंका ने फोन करके बताया था कि आशीष ने उस दिन उसे जूस में कुछ मिलाकर पिलाया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गई और काफी देर तक पड़ी रही। सत्यनारायण ने यह भी कहा कि उन्हें कतई भनक नहीं थी कि आशीष इस हद तक जा सकता है। सत्यनरायण का कहना है कि भला बाथटब में कोई कैसे डूब सकता है? दो बजे रात को प्रियंका नहाने क्यों जाएगी? उनका यह भी कहना है कि आशीष ने उनकी बेटी की हत्या की है। सत्यनरायण ने यह आरोप भी लगाया कि हत्या करने के बाद अगले ही दिन, यानी नौ जनवरी को, आशीष ने अपने घरवालों को भी थाईलैंड बुला लिया था। अब आशीष के घरवाले लखनऊ लौट आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481