Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
"छात्रा से छेड़छाड़ वाले पलटन बाजार में अब परिंदा भी नहीं मार पाएगा, SSP ने देखा CCTV" - The Indian Exposure

“छात्रा से छेड़छाड़ वाले पलटन बाजार में अब परिंदा भी नहीं मार पाएगा, SSP ने देखा CCTV”

पलटन बाजार में छात्रा के साथ छेड़छाड़ के बाद उपजे विवाद और महिला सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने के लिए 22 सीसीटीवी कैमरे लगाए। इन कैमरों का निरीक्षण करने के लिए एसएसपी अजय सिंह मंगलवार को शहर कोतवाली पहुंचे। निरीक्षण के दौरान, एसएसपी ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को निर्देश दिया कि सीसीटीवी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम में उपयुक्त कर्मचारी नियुक्त किया जाए। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि मॉनिटरिंग के दौरान अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसे लाउड हेलर के माध्यम से चेतावनी दी जाए और ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए। कुछ समय पूर्व, जिलाधिकारी सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह ने पलटन बाजार का भ्रमण किया और महिला सुरक्षा के दृष्टिकोण से पलटन बाजार और उसके आसपास के भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के सहयोग से पलटन बाजार और उसके आसपास के क्षेत्र में 22 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन सभी कैमरों की मॉनिटरिंग के लिए शहर कोतवाली में एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।पलटन बाजार शहर का सबसे भीड़-भाड़ वाला बाजार है, जहां केवल दून ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड और बाहरी राज्यों से भी लोग खरीदारी के लिए आते हैं। खासकर त्यौहारों और रविवार के दिनों में बाजार में इतनी अधिक भीड़ होती है कि पुलिस को व्यवस्था बनाए रखने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बाजार में छेड़छाड़, चोरी और छीनाझपटी जैसी घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसके कारण सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसी उद्देश्य से बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके। बीते सितंबर माह में पलटन बाजार में मुस्लिम व्यक्ति (सेल्समैन) ने छात्रा से छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी। आरोपित ने जूते दिखाने के बहाने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी, जिसके बाद पलटन बाजार में काफी हंगामा हुआ। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए अन्य दुकानदारों ने दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जिला प्रशासन के बाहर एकत्र होकर हंगामा किया। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह निर्देश पर सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं जिलाधिकारी सविन बंसल ने बाजार में पिंक बूथ व सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही थी। पलटन बाजार और इसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कुल 22 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों को विभिन्न प्रमुख स्थानों पर स्थापित किया गया है, जिनमें घंटाघर पर 4, सीएनआई चौक पर 4, मच्छी बाजार में 2, कोतवाली कट, मोती बाजार कट, सब्जी मंडी, झंडा चौक, तहसील चौक, डिस्पेंसरी रोड, घोसी गली, अंसारी मार्केट, बिंदाल कट, नेशनल जूस, राजा रोड और अंसारी गेट पर 1-1 कैमरा शामिल हैं। इन कैमरों का उद्देश्य न केवल छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर काबू पाना है, बल्कि चोरी की घटनाओं पर भी अंकुश लगाना है। पिछले सप्ताह पलटन बाजार और मच्छी बाजार में चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान चुराया था, हालांकि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब इन कैमरों के जरिए चोरी की घटनाओं पर नजर रखी जाएगी, जिससे यदि कोई चोरी की घटना होती है तो अपराधी को तुरंत पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481