Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
NEET UG 2025: एनटीए ने जारी किया रिजल्ट, वेबसाइट पर उपलब्ध है स्कोरकार्ड — ऐसे करें चेक - The Indian Exposure

NEET UG 2025: एनटीए ने जारी किया रिजल्ट, वेबसाइट पर उपलब्ध है स्कोरकार्ड — ऐसे करें चेक

NEET UG 2025 के नतीजों का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 14 जून 2025 को दोपहर 12:50 बजे NEET UG 2025 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया। परीक्षार्थी अब अपना स्कोरकार्ड neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।इस साल नीट यूजी की परीक्षा 4 मई 2025 को देशभर के 557 शहरों के 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जबकि विदेशों में भी 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के लिए कुल 22.79 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमें से 20.8 लाख छात्र-छात्राएं ही परीक्षा में शामिल हुए।इस वर्ष की सबसे बड़ी उपलब्धि राजस्थान के महेश केसवानी के नाम रही, जिन्होंने ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक प्राप्त कर पूरे राज्य और देश को गौरवान्वित किया। वहीं, मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया ने दूसरी रैंक हासिल की।NTA ने बताया कि स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि की जरूरत होगी। रिजल्ट जारी होते ही neet.nta.nic.in पर भारी ट्रैफिक देखा गया।

क्या कहा गया हाईकोर्ट के आदेश में?

इससे पहले मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए 75 छात्रों को छोड़कर शेष सभी छात्रों का रिजल्ट जारी करने के निर्देश दिए थे। एनटीए ने कोर्ट के निर्देशानुसार इन छात्रों को फिलहाल रिजल्ट से बाहर रखा है।

उत्तर कुंजी में हुआ बदलाव

रिजल्ट जारी होने से पहले NTA ने NEET UG 2025 की फाइनल आंसर की भी वेबसाइट पर जारी की थी। इस बार की विशेष बात यह रही कि दो प्रश्नों में दो-दो विकल्पों को सही माना गया। इसका सीधा फायदा छात्रों को मिला, क्योंकि किसी भी एक सही उत्तर को चूज करने पर उन्हें पूरे अंक मिले हैं।

NEET 2025 Cut-Off Trends

इस बार की कट-ऑफ अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन पिछले वर्षों के रुझान इस प्रकार रहे हैं:

वर्गNEET 2024NEET 2023NEET 2022
सामान्य (UR)720-162720-137715-117
SC/ST/OBC161-127136-107116-93
UR-PH161-144136-121116-93
SC/ST/OBC-PH143-127120-107104-93

भारत में MBBS सीटों की स्थिति

वर्तमान में भारत में MBBS के लिए कुल 1,18,190 सीटें उपलब्ध हैं। 2024-25 सत्र में 1,15,250 सीटों पर दाखिला हो चुका है, जो कि कुल सीटों का 97.5% है। Medical Counselling Committee (MCC) अब 15% ऑल इंडिया कोटा के तहत MBBS और BDS की सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेगी।

ऐसे करें रिजल्ट चेक

  1. neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं
  2. “NEET UG 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें
  3. अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
  4. रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  5. इसे डाउनलोड कर प्रिंट करें

अब छात्र काउंसलिंग और अपने पसंदीदा मेडिकल कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया की तैयारी में जुट सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481