अखिलेश का तंज : बोले- धर्म और जाति देखकर चल रहा बुलडोजर

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को यहां प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया और सीधा आरोप लगाया कि बुलडोजर धर्म और जाति देखकर चल रहा है। मुसलमानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। घाटमपुर का मदरसा गिराए जाने के मामले में बोले कि 50 साल पुराने भवनों को गिराया जा रहा है, लेकिन पांच साल पहले के अवैध कब्जों पर कुछ नहीं किया जा रहा है।

ये कब्जे तो भाजपा सरकार के दौरान ही हुए हैं। बोले कि कानपुर की पुलिस बेलगाम हो गई है। निरंकुश होकर काम कर रही है। पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल भी किया जा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव झांसी से लखनऊ जाते वक्त कुछ देर के लिए भौंती स्थित एक संस्थान में रुके थे। यहां पहले उन्होंने तीन विधायक जिताने के लिए कानपुर की जनता का शुक्रिया अदा किया। कहा कि शहर का रोड शो ऐतिहासिक रहा है।फिर कहा कि भाजपा के गलत कामों पर सपा निगाह रखे हुए है। गलत काम हो तो सपाई आवाज उठाएं और जनता को बताएं। बेगुनाह पर बुलडोजर चले तो तुरंत पहुंचें। शिवपाल सिंह यादव का जिक्र करने पर बोले कि वह चाचा हैं, बड़े हैं। बिना किसी का नाम लिए यह भी कहा कि अब तो भाजपा दूसरे दलों के लोगों को ट्वीट लिखकर दे रही है। सपा नेता आजम खां की बात पर बोले कि उन पर गलत मुकदमे लगे।

जिन लोगों ने मुकदमे कराए उनसे वह मिले हैं, उन लोगों ने हकीकत बताई। सरकार ने उन्हें धमकाया था।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गंगोत्री स्नान पर बात घुमाकर की कि जहां सेल्फी प्वाइंट बनाया वहां भी गंगा साफ नहीं है। इसके साथ ही महंगाई और विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरा। इस मौके पर विधायक अमिताभ वाजपेयी, हाजी इरफान सोलंकी, हाजी मोहम्मद हसन रूमी, महानगर अध्यक्ष डॉ. इमरान तथा अन्य नेता मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464