Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 1 जून को भोपाल और 2 जून को जबलपुर में - The Indian Exposure

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 1 जून को भोपाल और 2 जून को जबलपुर में

BJP Party Flag

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 1 जून को भोपाल और 2 जून को जबलपुर में आयोजित संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 1 जून को भोपाल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत होगा। जाने उनका पूरा कार्यक्रम। 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 जून को सुबह 10 बजे विमानतल पहुंचेगे। सुबह 10.30 बजे स्टेट हैंगर पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश व जिले के पदाधिकारी उनकी आगवानी करेंगे। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। यहां से 11.30 बजे ईदगाह हिल्स स्थित गुरूद्वारा नानक टेकरी पहुंचकर दर्शन कर मत्था टेकेंगे। यहां से दोपहर 12 बजे शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को पुश्पांजलि अर्पित करेंगे। दोपहर 12.15 बजे सात नंबर स्थित नेताजी सुभाष प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा प्रदेश कार्यालय पंडित दीनदयाल परिसर पहुंचेंगे।

दोपहर 1 बजे – बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 1 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।  
दोपहर 1.45 बजे – मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रीमंडल की परिचय बैठक में शामिल होंगे।  
दाेपहर 2.30 बजे – मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। यहां से सीधे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचेंगे।  
दोपहर 3.25 बजे – मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचकर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति, प्रदेश के मोर्चा अध्यक्ष, पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला प्रभारी, सांसद, विधायक, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक, विभागों के प्रदेश संयोजक, सभी मोर्चो के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक एवं मंडल अध्यक्ष शामिल होंगे। वृहद बैठक के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष
शाम 5 बजे- राष्ट्रीय अध्यक्ष राजाभोज विमानतल पहुंचकर जबलपुर के लिए रवाना होंगे।

जबलपुर संभागीय कार्यालय में होगा भव्य स्वागत
शाम 6.15 बजे- राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जबलपुर पहुंचेंगे। यहां पार्टी नेता उनकी अगवानी करेंगे।
शाम 6.30 बजे – विमानतल से संभागीय भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। विमानतल से संभागीय कार्यालय के बीच विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का भव्य स्वागत होगा।
रात 9.15 बजे – राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा सांसद राकेश सिंह के निवास पर पहुंचेंगे।
रात 10.15 बजे – जयश्री बेनर्जी के निवास पचपेढी पहुंचेंगे।

2 जून  को राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम 
सुबह 9.30 बजे – राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा के निवास पहुंचेंगे।
सुबह 10 बजे – केंट विधानसभा के शहीद भगत सिंह मंडल के बूथ क्रमांक 106 में आयोजित बूथ बैठक में भाग लेंगे।
सुबह 11 बजे – अजा मोर्चा के कार्यकर्ता श्री आशीष अहिरवार के महर्षि अरविन्द वार्ड घमापुरा चौक स्थित निवास पहुंचेंगे।
सुबह 11.40 बजे – पश्चिम विधानसभा के रानी दुर्गावती मंडल स्थित रायल स्कूल संजीवनी नगर गढा में मंडल बैठक को संबोधित करेंगे।
दोपहर 12.40 बजे – संभागीय पार्टी कार्यालय में कोर ग्रूप की बैठक में भाग लेंगे।
दोपहर 2.30 बजे – संभागीय कार्यालय में आर्थिक टोली एवं सोशल मीडिया समूह की बैठक में शामिल होंगे।
शाम 4 बजे –  वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के यूथ कनेक्ट कार्यक्रम में भाग लेंगे।
शाम 6 बजे – केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के निवास पर जायेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481