Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नरेंद्र मोदी नए भारत के शिल्पकार है - The Indian Exposure

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नरेंद्र मोदी नए भारत के शिल्पकार है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नरेंद्र मोदी नए भारत के शिल्पकार है। उन्होंने लोगों का जीवन बदला, राजनीति की संस्कृति बदली और देश का मान बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री का आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आठ वर्षों का कार्यकाल देश का कायाकल्प करने वाला रहा है। इन 8 वर्षों में प्रधानमंत्री ने देश के गरीबों का जीवन बदलने का अभियान चलाया, तो परदर्शिता के साथ सुशासन के नए मानदंड गढ़े गए। भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर कड़े प्रहार किए, तो दुनिया में देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। केंद्र और मध्यप्रदेश की डबल एंजिन वाली सरकारें मिलकर प्रदेश में आगे भी इसी तरह विकास की गंगा बहाती रहें, यही कामना है।  

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली, शक्तिशाली, संपन्न और समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है। वे नए भारत के शिल्पकार हैं। महात्मा गांधी ने आजादी के आंदोलन से जन-जन को जोड़कर उसे जन आंदोलन बना दिया था। उनके बाद प्रधानमंत्री पहले ऐसे नेता हैं, जिन्होंने अपने अभियानों से जन को जोड़कर उन्हें जनआंदोलन बनाया है। चाहे पर्यावरण रक्षा की बात हो, स्वच्छ भारत अभियान हो या फिर सिंगल यूज पॉलीथिन का अभियान, ये सब इसी के उदाहरण हैं। वहीं, प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल की तरह देश को एकात्म किया है। कश्मीर से धारा 370 हटाकर उसे देश की मुख्यधारा में शामिल किया है, तो उत्तर-पूर्व के प्रदेशों से आतंक का खत्मा कर विकास की नई इबारत लिखी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं और हमारी सेनाएं सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और गलवान नाले जैसे अभियानों के माध्यम से पाकिस्तान और चीन को उपयुक्त जवाब दे रही हैं।

चौहान ने कहा कि आज वैश्विक स्तर पर मोदी जी की छवि एक सर्वमान्य नेता की है। दुनिया में देश का मान बढ़ा है। हमने दुनिया को वैक्सीन और दवाओं के अलावा अनाज तक दिया है। भारत अब वो देश नहीं है, जिसके भ्रष्टाचार की चर्चा दुनिया में होती थी, बल्कि अब भारत को एक सक्षम और स्वाभिमानी देश के रूप में देखा जाता है। यह दुनिया में भारत के बढ़ते महत्व की ही निशानी है कि एक तरफ जहां रूस हमें रूबल में तेल देने को तैयार है, तो अमेरिका भारत की दोस्ती का दुहाई दे रहा है। चौहान ने कहा कि मोदी जी ने अपने आठ सालों के कार्यकाल में राजनीति के एजेंडे से वंशवाद, परिवाद जैसी चीजों को हटाकर उसे सुशासन और विकास से जोड़ा है।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का आठ वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के उनके संकल्प को पूरा करने वाले रहे हैं। शर्मा ने कहा कि बीते आठ वर्षों में प्रधानमंत्री का एक-एक क्षण राष्ट्र को समर्पित रहा है। इन आठ सालों में उन्होंने राजनीति की संस्कृति को तो बदला ही है, पूरी पारदर्शिता के साथ सुशासन की मिसाल भी कायम की है। शर्मा ने कहा कि देश के एक प्रधानमंत्री कहते थे कि हम एक रुपया भेजते हैं, लेकिन जनता तक सिर्फ 15 पैसे पहुंचते हैं।

प्रधानमंत्री ने जन-धन खातों से इस धारणा को तोड़ने का अभियान शुरू किया और आज हमें गर्व है कि प्रधानमंत्री जब किसान सम्मान निधि के 21 हजार करोड़ रुपये भेजते हैं, तो पूरे 21 हजार करोड़ ही किसानों के खातों में पहुंचते हैं। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बीते सालों में प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए गरीबों का जीवन बदलने का काम किया है, तो आजादी के बाद पहली बार आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 5 लाख तक का उपचार मुफ्त कराकर करोड़ों जिंदगियों को बचाने का काम किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री चौहान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास जीतने की राह पर कदम बढ़ा रही हैं।

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश में एक विशेष अभियान चलाएगी, जो आज से शुरू हो गया है। 14 जून तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से पार्टी मोदी जी के कार्यकाल की उपलब्धियों तथा केंद्र सरकार के कामों को जन-जन तक पहुंचाएगी। पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने केन्द्र एवं राज्य सरकारों के प्रमुख कार्यों एवं योजनाओं को प्रदर्शित करने वाले एक फोल्डर का विमोचन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481