Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकरा ने बताया कि वह 16 जून को आईएलसी के तहत अंतिम डीजल और 22 जून को अंतिम पेट्रोल शिपमेंट की उम्मीद कर रहे हैं - The Indian Exposure

श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकरा ने बताया कि वह 16 जून को आईएलसी के तहत अंतिम डीजल और 22 जून को अंतिम पेट्रोल शिपमेंट की उम्मीद कर रहे हैं

इंडियन लाइन ऑफ क्रेडिट (आईएलसी) के तहत ईंधन शिपमेंट की अंतिम खेप इस माह श्रीलंका पहुंच रही है। फिलहाल भारत की ओर से भविष्य में आपूर्ति के कोई संकेत नहीं हैं।

श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकरा ने बताया कि वह 16 जून को आईएलसी के तहत अंतिम डीजल और 22 जून को अंतिम पेट्रोल शिपमेंट की उम्मीद कर रहे हैं। ईंधन आपूर्ति में आने वाली कठिनाइयों पर सरकार ने कहा कि वह ईंधन खरीद के लिए भारत से क्रेडिट लाइनों का विस्तार करने पर काम कर रही है।

श्रीलंका सबसे बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहा है। आर्थिक संकट के कारण भोजन, दवा, ईंधन जैसी आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी हो गई है। श्रीलंकाई लोग ईंधन और रसोई गैस खरीदने के लिए दुकानों के बाहर घंटों लाइनों में इंतजार करने के लिए मजबूर हैं। श्रीलंका की ईंधन खरीद पूरी तरह से आईएलसी पर निर्भर है। 50 करोड़ डॉलर की क्रेडिट लाइन को बाद में एक और 20 करोड़ डॉलर के साथ पूरा किया गया था। 

भारत लगातार कर रहा मदद
भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को यहां बयान में कहा, पड़ोसी पहले की नीति के तहत पिछले कुछ महीनों में श्रीलंका के लोगों को कई तरह से सहायता प्रदान की है। भारत ने श्रीलंका के भोजन, स्वास्थ्य और ऊर्जा सुरक्षा के लिए अब तक करीब 3.5 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता की है।

17 लाख श्रीलंकाई बच्चों को तत्काल मानवीय मदद की जरूरत : यूनिसेफ 
भयावह आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे श्रीलंका में करीब 17 लाख बच्चों को तत्काल मानवीय मदद की जरूरत है। यूनिसेफ ने इन बच्चों की मदद के लिए 2.5 करोड़ डॉलर की मांग की है। ये बच्चे बिना पोषण, शिक्षा के लगातार संकटों से घिरे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481