Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश के 16वें राष्ट्रपति के चुनाव में द्रोपर्दी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रसन्नता जताई - The Indian Exposure

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश के 16वें राष्ट्रपति के चुनाव में द्रोपर्दी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रसन्नता जताई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश के 16वें राष्ट्रपति के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से जनजातीय समाज की द्रोपदी मुर्मू को उम्मीदवार घोषित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। मंगलवार को उन्होंने कहा कि यह अद्भुत और अद्वितीय फैसला है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष में एक अद्भुत, अद्वितीय फैसला आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुआ है। भारतीय जनता पार्टी, एनडीए और सहयोगी दलों की ओर से जनजातीय समाज की बहन द्रोपदी मुर्मू हो राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाया गया है। सीएम ने कहा कि इसने पूरे देश को आनंदित किया है और गर्व से भर दिया है। विशेषकर जनजातीय समाज के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है। देश में पहली बार जनजातीय समाज से राष्ट्रपति होगा।

सीएम ने कहा कि जनजातीय राष्ट्रपति, महिला राष्ट्रपति, देश के पूर्वी भाग से राष्ट्रपति, शिक्षक राष्ट्रपति हर एक पद का निर्वाह उन्होंने पूरी कुशलता के साथ किया है। पार्षद, विधायक, राज्य के मंत्रिमंडल के सदस्य और गवर्नर जो भी दायित्व मिला उसे प्रमाणिकता के साथ निभाया है। मुझे पूरा विश्वास है देश की मुखिया के रूप में संवैधानिक प्रमुख के रूप में द्रोपदी जी देश की सेवा का नया इतिहास रचाएंगे। बहुत-बहुत बधाई

बता दें राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 29 जून है, जबकि मतदान 18 जुलाई को होगा। मतों की गिनती 21 जुलाई को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481