Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
उत्तरप्रदेश :देश का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बना यूपी, - The Indian Exposure

उत्तरप्रदेश :देश का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बना यूपी,

कोरोना काल की चुनौतियों और विपरीत परिस्थितियों के बाद भी प्रदेश ने निर्यात के क्षेत्र में ऊंची छलांग लगाई है। यूपी अब देश का पांचवां बड़ा निर्यातक प्रदेश बन गया है। निर्यात के क्षेत्र में गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु ही यूपी से आगे हैं। 2021-22 में प्रदेश से 1,55,897 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ है जो 2020-21 की तुलना में तीस फीसदी ज्यादा है।

2020-2021 में प्रदेश से 121,140 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ था जो 2021-22 में बढ़कर 155897 करोड़ हो गया। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि 2017 में योगी सरकार ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने और प्रदेश को एक खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बनाने का लक्ष्य रखा था। 

इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार ने औद्योगिक निवेश एवं प्रोत्साहन नीति बनाई और एनओसी की व्यवस्था को ऑनलाइन किया। बड़े निवेशकों के लिए अलग से व्यवस्था की गई। इस सबके साथ प्रदेश की छवि बदलने के लिए कानून-व्यवस्था और विश्व स्तरीय बुनियादी सुविधाओं पर खास फोकस किया। इसी का परिणाम है कि अब तक हुई तीन ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में कुल 2,08,994 करोड़  रुपये का निवेश प्रदेश में आया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481