Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
लखनऊ में शनिवार को कोरोना के 89 मरीज मिले हैं,वहीं, 137 लोगों ने संक्रमण को मात देने में सफलता पाई - The Indian Exposure

लखनऊ में शनिवार को कोरोना के 89 मरीज मिले हैं,वहीं, 137 लोगों ने संक्रमण को मात देने में सफलता पाई

राजधानी लखनऊ में 12 दिन बाद कोरोना के 100 से कम नए केस मिले। शनिवार को इनकी संख्या 89 रही। इससे पहले 19 जून को संक्रमण का आंकड़ा सौ से नीचे था। इसके बाद से लगातार नए केस इससे ज्यादा ही मिल रहे थे। वहीं, 137 लोगों ने संक्रमण को मात देने में सफलता पाई। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग अभी भी सभी लोगों से सावधानी बरतने और टीका लगवाने की अपील कर रहा है।

इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश में 88779 कोविड सैंपल की जांच की गई, जिसमें 433 संक्रमित पाए गए थे। कुल संक्रमितों में से सर्वाधिक 136 लखनऊ के थे जबकि नोएडा में 80, गाजियाबाद में 44, महराजगंज में 17 और लखीमपुर खीरी व गोरखपुर में 14-14 संक्रमित मिले थे। इसके अलावा कई शहरों में 10 से कम मरीज मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481