पंजाब की पटियाला पुलिस ने गायक दलेर मेहंदी को गिरफ्तार किया,मेहंदी पर 2003 में कबूतरबाजी का केस दर्ज हुआ था

dealer

पंजाब की पटियाला पुलिस ने गायक दलेर मेहंदी को गिरफ्तार किया है। उन पर यह कार्रवाई 19 साल पुराने मामले में हुई है। दरअसल, मेहंदी पर 2003 में कबूतरबाजी का केस दर्ज हुआ था। साल 2018 में पटियाला की कोर्ट ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी। सजा को रद्द करने की अपील दलेर मेहंदी ने की थी। मगर पटियाला के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने याचिका को रद्द कर दिया और सजा को बरकरार रखा। इसके बाद गायक को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया। पंजाब में अवैध तरीके से लोगों को विदेश भेजने के धंधे को कबूतरबाजी कहा जाता है। 

दलेर मेहंदी को पटियाला जेल भेज दिया गया है। इसी जेल में पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया बंद हैं। लोगों से मोटी रकम वसूल कर उन्हें अपने ग्रुप का सदस्य बनाकर गैरकानूनी ढंग से विदेश भेजने के आरोप दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह पर आरोप लगे थे।

मामला 2003 का है। पटियाला सदर थाने में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। 15 साल बाद 16 मार्च 2018 में पटियाला की जुडीशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास निधि सैनी की अदालत ने मेहंदी को धोखाधड़ी और साजिश रचने का दोषी पाया था।

उन्होंने दो साल की सजा सुनाई थी। हालांकि इस मामले में अन्य आरोपी बुलबुल मेहता को बरी कर दिया गया था। अदालत ने 2000 रुपये का जुर्माना भी लगाया था।कबूतरबाजी मामले में तीन साल से कम सजा की वजह से दलेर मेहंदी को तब तुरंत जमानत मिल गई थी। इस मामले के दो आरोपी शमशेर सिंह और ध्यान सिंह की पहले ही मौत हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471