रूस-यूक्रेन जंग:मायकोलीव शहर में रूसी सेना ने दागीं 10 मिसाइलें, रिहायशी इलाकों में बम धमाके

ukraine

रूसी सेना ने यूक्रेन के मायकोलीव शहर की दो यूनिवर्सिटीज को तबाह कर दिया है। यूनिवर्सिटी को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक 10 मिसाइलें छोड़ीं, जिससे यूनिवर्सिटी के आसपास के इलाके में तेज धमाके सुने गए और धुआं का गुबार उठा।

सुरक्षाकर्मी रेस्क्यू में जुट गए हैं। भारी तबाही की बात कही जा रही है। मृतकों और घायलों की अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। इससे पहले विन्नित्सिया शहर में मिसाइल हमले में 23 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई थी। उसके तुरंत बाद रूस की ओर से यह बड़ा हमला किया गया है।

पश्चिमी सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, नेशनल शिप बिल्डिंग यूनिवर्सिटी और मायकोलीव नेशनल यूनिवर्सिटी को मिसाइल हमले में उड़ा दिया गया है। विस्फोट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धुएं का गुबार उठता दिख रहा है।

रूसी अधिकारियों पर युद्ध अपराध का आरोप
पश्चिमी सैन्य अफसरों ने शुक्रवार को जी-20 बैठक में रूसी अधिकारियों पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। अमेरिकी वित्तमंत्री जेनेट येलेन ने रूस की ओर से किए जा रहे हमलों पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह एक क्रूर और अन्यायपूर्ण युद्ध है। यह भी कहा रूस को निर्दोष लोगों की जान लेने और आर्थिक नुकसान की जिम्मेदारी लेना चाहिए।

3 हजार से ज्यादा हो चुके हैं मिसाइल हमले
यूक्रेन की ओर से इस हमले को शांतिपूर्ण शहर में कब्जा करने वालों का एक और अपराध बताया गया है। यूक्रेन के मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा है कि यूक्रेन पहले ही लगभग 3,000 मिसाइलों के हमलों का सामना कर चुका है। यह एक और भीषण हमला है।

रूसी सेना ने जपोरिजिया को बनाया था निशाना
इससे पहले बुधवार को जपोरिजिया प्रांत में रूस ने 2 रॉकेट दागे थे। कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक, इस रॉकेट हमले में 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो हुए। रूसी हमले के बाद इमरजेंसी विभाग इलाके में रेसेक्यू अभियान चला रही है। मंगलवार को डोनेट्स्क में रूसी हमले से 37 आम नागरिकों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471