Rudraprayag Landslide: भूस्खलन के चलते बद्रीनाथ-ऋषिकेश नेशनल हाईवे बंद,

बारिश के चलते उत्तराखंड के कई हिस्सों में भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। शनिवार को रुद्रप्रयाग में बारिश और भूस्खलन की वजह से बद्रीनाथ-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ का हिस्सा गिर गया। इस दौरान किसी वाहन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, किसी के हताहत होने की भी खबर नहीं है। भूस्खलन के चलते हाईवे पर यातायात बाधित हो गया, कई जगह से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। 

रुद्रप्रयाग जिले के खनकड़ा के पास भूस्खलन हुआ है। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान कई वाहन हाईवे पर ही फंस गए। हालांकि किसा के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471