Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
रूस-यूक्रेन जंग:अब तक 353 यूक्रेनी बच्चों की मौत, यूक्रेन ने 38,300 रूसी सैनिकों को मार गिराया - The Indian Exposure

रूस-यूक्रेन जंग:अब तक 353 यूक्रेनी बच्चों की मौत, यूक्रेन ने 38,300 रूसी सैनिकों को मार गिराया

war

24 फरवरी से रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुई जंग 5 महीने से जारी है, लेकिन इसका अभी अंत या इस पर कोई समाधान होता नजर नहीं आ रहा है। वहीं, रूस लगातार यूक्रेन पर मिसाइल हमले कर रहा है। इससे अब तक यूक्रेन में 353 बच्चों की मौत हो चुकी है। वहीं 662 बच्चे घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि सबसे अधिक 353 बच्चों की मौत डोनेट्स्क क्षेत्र में हुई है। खार्किव में 191, कीव में 116 और खेरसॉन में 52 बच्चों की मौत हुई।

यूक्रेनी सेना ने रूस के 38 हजार से ज्यादा सैनिक मार गिराए
वहीं, यूक्रेन भी रूस की कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। पिछले 24 घंटे में यूक्रेन ने रूस के 160 से अधिक सैनिकों को मार गिराया। 17 जुलाई तक यूक्रेन ने रूस के करीब 38,300 सैनिकों को ढेर किया है।

यूक्रेन सशस्त्र बलों ने दुश्मन के 1,684 टैंक, 3,879 बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, 846 आर्टिलरी सिस्टम, 248 एंटी-एयरक्राफ्ट गन, 110 एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया। साथ ही 220 युद्धक विमान, 188 हेलीकॉप्टर, 688 यूएवी, 166 क्रूज मिसाइल, 15 युद्धपोत/कटर, 2,746 ट्रक-टैंकर नष्ट कर दिए।

ग्रीस में यूक्रेन का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ
यूक्रेन की मेरिडियन एयरलाइन ने ग्रीस में अपने An-12 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की। इस हादसे में सभी 8 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई है। यूनानी मीडिया ने कहा, विमान में 12 टन खतरनाक सामग्री ले जाई जा रही थी, जिसमें से ज्यादातर विस्फोटक थीं। दुर्घटना के बाद इलाके में तेज गंध फैल गई। एहतिहातन लोगों को अपने घरों की खिड़कियां बंद रखने, घर से बाहर न निकलने और मास्क पहनने को कहा गया है।

रूस में 100 से ज्यादा नए कानून पास
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 100 से ज्यादा नए कानून पास किए हैं। इनमें से कई कानूनों को यूक्रेन में चल रही जंग से जोड़कर देखा जा रहा है। रूस ने पास हुए कानूनों में एक कानून के मुताबिक अब रूसी अधिकारियों को किसी संदिग्ध शख्स को विदेशी एजेंट मान सकती है। इसके लिए उस शख्स के पास से विदेशी फंडिग मिलनी जरूरी नहीं है। उस शख्स को 20 साल तक की जेल हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481