
देश में कोरोना मामलों में उतार- चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 16,065 नए केस दर्ज किए गए, जबकि 37 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 1.41 लाख हो गई है।
वहीं, क्रिकेटर पूजा वस्त्रकार और एस मेघना कोरोना पॉजिटिव पाईं गई हैं। इन्हें शुक्रवार को बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले में हिस्सा लेना था। लेकिन इससे पहले दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। भारतीय टीम रविवार सुबह दोनों खिलाड़ियों के बिना बर्मिंघम के लिए रवाना हुई। BCCI के एक अधिकारी ने बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार, दोनों खिलाड़ी केवल निगेटिव टेस्ट के बाद ही टीम में शामिल हो सकते हैं।
हिमाचल में सबसे अधिक पॉजिटिविटी रेट
सबसे अधिक संक्रमितों की संख्या वाले राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल टॉप पर है। यहां रोजाना 1 हजार से अधिक केस आ रहे हैं।