चंडीगढ़:शुक्रवार शाम हुई बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया,मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को भी रुक-रुक कर बारिश हो सकती है

शहर में शुक्रवार शाम हुई बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया। पूरे दिन बादल छाए रहे और शाम के समय कुछ इलाकों में जोरदार बारिश हुई। हालांकि बारिश कुछ ही मिनट चली लेकिन इससे कई इलाकों में पानी भर गया। मध्य मार्ग पर सेक्टर-26 ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास जाम भी लग गया।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को भी रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से चंडीगढ़ में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया, ये औसत से एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से तीन डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा पंचकूला में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार शनिवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। दिनभर बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश भी हो सकती है। बता दें कि इस वर्ष जुलाई में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार एक जून से 29 जुलाई शाम 5.30 बजे तक कुल 498.7 एमएम बारिश हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471