युवक के पेट से निकले 63 सिक्के:जोधपुर में हुआ ऑपरेशन; ढेर देखकर डॉक्टर्स की टीम भी हैरान

जोधपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक के पेट से ऑपरेशन कर 63 सिक्के निकाले हैं। जब एक्स-रे किया तो पेट में सिक्कों का ढेर देख खुद डॉक्टर हैरान हो गए। डेढ़ घंटे चले ऑपरेशन के बाद इन सिक्कों को बाहर निकाला गया।

दरअसल, जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी 36 वर्षीय युवक के पेट में गुरुवार को अचानक से पेट में तेज दर्द होने लगा। इस पर परिजन उसे गुरुवार शाम करीब 4 बजे मथुरादास माथुर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। पेट में ज्यादा दर्द होने पर युवक को एडमिट कर दिया गया था। शुक्रवार डॉक्टर्स ने जब एक्स-रे किया तो पेट में कुछ दिखाई दिया।

मरीज से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह सिक्के निगल गया है। इस पर तुरंत ऑपरेशन किया गया। डेढ़ घंटे तक चले ऑपरेशन में पेट से सिक्के का ढेर निकाला गया। युवक की तबीयत में सुधार होने के बाद उसे छुट्‌टी दे दी गई।

विमंदित है युवक, बता नहीं पाया कब से निगल रहा है
एमडीएम अस्पताल के सुप्रीडेंट डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि गैस्ट्रोएनटोलजी डिपार्टमेंट की ओर से एंडोस्कोपी द्वारा यह ऑपरेशन किया गया। दोबारा जांच की गई, जिसमें किसी तरह का सिक्का नहीं मिला। उन्होंने बताया कि युवक विमंदित था। वह बता नहीं पाया कि कब से सिक्के निगल रहा था।

अधिकांश एक-एक रुपए के सिक्के थे। इसमें गैस्ट्रोएनटोलजी डिपार्टमेंट के हैड डॉ. नरेंद्र भार्गव के द्वारा ऑपरेशन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464