कोरोना अपडेट्स:पिछले 24 घंटे में 14,352 नए केस, 23 की मौत

ccoroonaa

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 14,352 नए केस मिले हैं, जबकि 23 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 36 हजार 961 है। बीते दिन 13,766 लोग रिकवर भी हुए हैं। इसके एक दिन पहले शनिवार को 17,317 मिले थे और 34 लोगों की मौत हुई थी।

पश्चिम बंगाल में रविवार को कोरोना के 1,011 नए केस मिले हैं। इसी के साथ केस बढ़कर 20 लाख 93 हजार 891 हो गए हैं। वहीं सभी राज्यों के मुकाबले यहां 7 लोगों की मौत हुई है।

पॉजिटिविटी रेट में उत्तराखंड पहले और हिमाचल तीसरे नंबर पर
देश में पॉजिटिविटी रेट के मामले में उत्तराखंड पहले नंबर (15.57%) पर है। यहां एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1645 हो गई है। वहीं दूसरे नंबर पर (15.40%) हिमाचल प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़ेकर 5554 हो गई है। हिमाचल में डॉक्टरों ने बताया कि लोग दूसरी बीमारियों के इलाज के लिए अस्पताल आ रहे हैं, लेकिन टेस्टिंग में वे पॉजिटिव पाए जा रहे हैं।

राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों और कार्यालयों में मास्क पहनना अनिवार्य किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी किए थे।

4 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 14% के पार
देश के चार राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 15% से ज्यादा है। इनमें सिक्किम में 14.10%, हिमाचल प्रदेश में 15.40%, मेघालय में 15.41% और सबसे ज्यादा उत्तराखंड में (15.57%) पर है।

देश में अब तक कोरोना के 44.3 करोड़ केस ​​​​
देश में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक 44 लाख 33 हजार 860 संक्रमित मिल चुके हैं, जबकि 5 लाख 29 हजार 43 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 33 लाख 54 हजार 865 पहुंच गई है। वहीं, भारत का कोरोना वैक्सीनेशन कवरेज 204.25 करोड़ से अधिक हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471