Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
British PM :दूसरे सर्वेक्षण में भी ब्रिटिश पीएम की दौड़ में ऋषि सुनक से आगे रहीं लिज ट्रस - The Indian Exposure

British PM :दूसरे सर्वेक्षण में भी ब्रिटिश पीएम की दौड़ में ऋषि सुनक से आगे रहीं लिज ट्रस

rishi

ब्रिटेन में पीएम बोरिस जॉनसन का स्थान लेने के लिए जारी दौड़ में विदेश मंत्री लिज ट्रस पूर्व वित्तमंत्री ऋषि सुनक से काफी आगे हैं। यह जानकारी गवर्निंग कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों के एक नए सर्वेक्षण में सामने आई है। टोरी सदस्यों के सर्वेक्षण में पाया गया कि 58 फीसदी ने ट्रस पर भरोसा जताया है।

पूर्व वित्तमंत्री ऋषि सुनक को इस सर्वेक्षण में सिर्फ 26 फीसदी टोरी सदस्यों का समर्थन मिला, जबकि शेष 12 फीसदी अनिर्णीत रहे। यह दूसरा मतदान है जिसमें कैबिनेट मंत्री को भारतवंशी पूर्व मंत्री पर बढ़त बनाते हुए दिखाया गया है। 

इससे पहले यूगॉव सर्वेक्षण में दिखाया गया था कि ट्रस सभी आयु समूहों में देश के विभिन्न हिस्सों में आगे थीं। कुल मिलाकर, यदि टोरी सदस्यों के निष्कर्ष और यूगॉव के सर्वेक्षण सही हैं तो इस प्रतियोगिता को जारी रखने के लिए ऋषि सुनक को बड़े गेम-चेंजर की आवश्यकता है। 

फिलहाल इसमें मुश्किलें आती दिखाई दे रही हैं। नए निष्कर्ष ऐसे वक्त में आए हैं जब एक अन्य पूर्व प्रत्याशी साजिद जाविद ने ट्रस को अपने एजेंडे की दौड़ में समर्थन देते हुए ऋषि सुनक को झटका दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481