Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
ASEAN Summit: विदेश मंत्री एस. जयशंकर शुक्रवार को आसियान-भारत मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के बाद स्वदेश के लिए रवाना - The Indian Exposure

ASEAN Summit: विदेश मंत्री एस. जयशंकर शुक्रवार को आसियान-भारत मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के बाद स्वदेश के लिए रवाना

shan

विदेश मंत्री एस. जयशंकर शुक्रवार को आसियान-भारत मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के बाद स्वदेश के लिए रवाना हो गए। इस वार्षिक बैठक में आसियान-भारत भागीदारी कार्यक्रम का जायजा लिया गया। जयशंकर ने ट्वीट किया, एक छोटी व बेहद उपयोगी यात्रा के बाद कंबोडिया से प्रस्थान।

जयशंकर इस मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए बुधवार को कंबोडिया पहुंचे थे। बृहस्पतिवार को उन्होंने कंबोडिया के पीएम हुन सेन से वार्ता की और विरासत संरक्षण पर निरंतर मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने एक-दूसरे के विचारों को साझा किया। 

जयशंकर ने ट्वीट किया, मुझे रिसीव करने के लिए कंबोडिया के पीएम का शुक्रिया। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को निजी तौर पर बधाई दी। हमारे कोविड सहयोग पर उनके गर्मजोशी भरे शब्दों की सराहना की। दोनों ने आर्थिक विकास, रक्षा व सांस्कृतिक साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा की। बैठक के अंतिम दिन एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

कई द्विपक्षीय बैठकें
जयशंकर ने आसियान कार्यक्रम से इतर कई द्विपक्षीय बैठकें भी कीं। उन्होंने श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी और इंडोनेशिया, ब्रुनेई व सिंगापुर के विदेश मंत्रियों से भी मुलाकात की। जयशंकर ने श्रीलंका को मदद का आश्वासन दिया और सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन से हिंद-प्रशांत, कोविड-19 व म्यांमार जैसे मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन से भी मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481