Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
लद्दाख :आज लेह में तिब्बती बच्चों के स्कूल जाएंगे बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा, - The Indian Exposure

लद्दाख :आज लेह में तिब्बती बच्चों के स्कूल जाएंगे बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा,

dalai

लद्दाख दौरे पर आए बौद्ध धर्मगुरु व 14वें दलाईलामा रविवार को लेह स्थित तिब्बती बच्चों के स्कूल जाएंगे। लद्दाख पुलिस ने दलाईलामा के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा कड़ी करने के साथ ही विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इसमें वाहनों को निर्धारित रूटों पर ही आवाजाही की अनुमति मिलेगी।

लद्दाख पुलिस के अनुसार दलाईलामा रविवार को सोनामलिंग तिब्बतन सेटलमेंट एसओएस टीसीवी स्कूल जाएंगे। इस दौरान चोगलामसर कसबा क्षेत्र में यातायात रूट को बदला गया है। आम नागरिकों से लेकर सुरक्षा बलों के वाहन भी साबू क्रॉसिंग से नहीं जा सकेंगे। लद्दाख पुलिस ने अपील की है कि ज्यादा संख्या में लोगों की उपस्थिति का अनुमान है, लिहाज लोग नए यातायात रूट में सहयोग करें।

सांसद ने उठाई भारत रत्न देने की मांग
लद्दाख के सांसद जाम्यांग सेरिंग नामग्याल और लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह के अध्यक्ष ताशी ग्यालसन ने धर्मगुरु दलाईलामा को शांति और सौहार्द में दिए योगदान के लिए भारत रत्न पुरस्कार देने की मांग उठाई है। सांसद ने कहा, दलाईलामा भारत रत्न पुरस्कार के हकदार हैं।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार पांच अगस्त को ऐतिहासिक सिंधु घाट पर आयोजित लद्दाख घोषणा दिवस समारोह में दलाईलामा को लद्दाख के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पाल रगम दुस्तोन से सम्मानित किया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481