Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
बलोचिस्तान : जुलाई में 48 लोगों की हत्या, 11 लोगों को गैरकानूनी तरीके से दी गई मौत की सजा - The Indian Exposure

बलोचिस्तान : जुलाई में 48 लोगों की हत्या, 11 लोगों को गैरकानूनी तरीके से दी गई मौत की सजा

Duty

बलोचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का दमन चक्र जारी है। जुलाई में पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान के 48 लोगों को मार दिया। इनमें से 11 लोगों को गैरकानूनी तरीके से मौत की सजा दी गई है। बलोचिस्तान के मानवाधिकार आयोग ने इस पर कहा, जुलाई महीने में 45 लोगों के अचानक लापता होने के भी मामले सामने आए हैं।

आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों की हत्याएं और अचानक से गायब हो जाना कानून का सरासर उल्लंघन है। इससे हजारों नागरिक प्रभावित हो रहे हैं। यह अपराध बड़े पैमाने पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और उनके संबद्ध मिलिशिया द्वारा किए जा रहे हैं जिन्हें स्थानीय रूप से मौत के दस्ते के रूप में जाना जाता है। पूर्व नियोजित रणनीतियों से इन वारदात को अंजाम दिया जा रहा है।

जुलाई के महीने में अचानक गायब लोगों के परिजनों ने पूरे बलोचिस्तान में जमकर प्रदर्शन किया। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा फर्जी मुठभेड़ में 11 लोगों को मारने पर भी जबरदस्त आक्रोश दिखा। लोगों ने पाकिस्तान की सेना को बलोचिस्तान का आतंकवादी कहकर बुलाया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481