Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
जम्मू-कश्मीर:उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने फहराया तिरंगा, बोले-5 अगस्त को हर साल भ्रष्टाचार मुक्ति दिवस मनेगा - The Indian Exposure

जम्मू-कश्मीर:उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने फहराया तिरंगा, बोले-5 अगस्त को हर साल भ्रष्टाचार मुक्ति दिवस मनेगा

manoj

15 अगस्त को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में जनता को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रशासन ने फैसला किया है कि 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर में हर साल भ्रष्टाचार से मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाएगा और पूरे साल भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।

 मनोज सिन्हा ने कहा कि तीन साल पहले पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में आधुनिक आर्थिक और सामाजिक विकास का दीप जलाया। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने इस दौर में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। विभिन्न चुनौतियों के बावजूद हमने पिछले वित्तीय वर्ष में पांच गुना गति से 50,726 परियोजनाओं को पूरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481