Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
जोमैटो एड में ऋतिक के महाकाल थाली पर बवाल:मंदिर के पुजारी बोले- दूसरा समुदाय होता तो कंपनी फूंक देता; कंपनी और एक्टर माफी मांगें - The Indian Exposure

जोमैटो एड में ऋतिक के महाकाल थाली पर बवाल:मंदिर के पुजारी बोले- दूसरा समुदाय होता तो कंपनी फूंक देता; कंपनी और एक्टर माफी मांगें

Hritik Roshan Actor

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के विज्ञापन को महाकाल से जोड़ने पर विवाद हो गया है। कंपनी का यह विज्ञापन एड एक्टर ऋतिक रोशन ने किया है। इसमें वे कह रहे हैं- थाली का मन किया। उज्जैन में हैं, तो महाकाल से मंगा लिया। महाकाल मंदिर के पुजारियों ने इस पर कड़ा विरोध जताया है। उनका कहना है की महाकाल मंदिर किसी थाली की डिलीवरी नहीं करता है। जोमैटो और ऋतिक रोशन इस विज्ञापन पर माफी मांगें।

मंदिर के पुजारी महेश ने कहा- कंपनी ने अपने विज्ञापन में महाकाल मंदिर को लेकर भ्रामक प्रचार किया है। ऐसे विज्ञापन जारी करने से पहले कंपनी को सोचना चाहिए। हिंदू समाज सहिष्णु है, वह कभी उग्र नहीं होता। अगर कोई दूसरा समुदाय होता, तो ऐसी कंपनी में आग लगा देता। जोमैटो हमारी भावनाओं के साथ ऐसा खिलवाड़ न करें।

नॉनवेज डिलीवर करने वाली कंपनी में महाकाल नाम बर्दाश्त नहीं
महाकाल मंदिर के पुजारी महेश ने कहा- महाकाल मंदिर अन्न क्षेत्र में भक्तों को भोजन थाली में दिया जाता है, लेकिन थाली का भोजन किसी के मंगाने पर डिलीवरी करने का कोई प्रावधान नहीं है। जो कंपनी नॉनवेज खाना भी डिलीवर कर रही हो, उसे तुरंत महाकाल थाली का भ्रामक विज्ञापन बंद कर देना चाहिए। कंपनी ने हिंदुओं भावना को ठेस पहुंचाई है। हम इसका घोर विरोध करते हैं। कंपनी ने माफी नहीं मांगी, तो हम कोर्ट जाएंगे।

कलेक्टर बोले- विज्ञापन बंद कराने के लिए कार्रवाई करेंगे
महाकाल मंदिर के पुजारियों के विरोध के बाद उज्जैन कलेक्टर और महाकाल मंदिर समिति के अध्यक्ष आशीष सिंह ने विज्ञापन को तथ्यहीन और भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि महाकाल मंदिर में सिर्फ अन्न क्षेत्र में प्रसाद ग्रहण किया जा सकता है। यहां से कहीं भी थाली नहीं भेजी जाती है। इस तरह के भ्रामक विज्ञापन को बंद कराने के लिए कार्रवाई करेंगे।

12 ज्योतिर्लिंग में शामिल हैं महाकालेश्वर
भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग उज्जैन में है। यह एक मात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है। उज्जैन में महाकाल का वास होने की मान्यता के चलते पुराने साहित्य में उज्जैन को महाकालपुरम भी कहा गया है। सुबह से रात तक महाकालेश्वर की कुल सात आरतियां होती हैं। इस बीच तीन बार श्रृंगार भी किया जाता है।

5 महीने पहले भी विवादों में आ चुकी है कंपनी
5 महीने पहले कंपनी तब विवादों में आई थी, जब 10 मिनट में खाना पहुंचाने का दावा किया गया था। कंपनी के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने एक ब्लॉग के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। इस पर लोकसभा सदस्य कार्ति चिदंबरम ने कहा था कि यह बिल्कुल बेतुकी सर्विस है। इससे डिलीवरी करने वालों पर बेकार का दबाव बढ़ेगा।

कई लोगों ने भी डिलीवरी बॉय की सेफ्टी पर सवाल उठाए थे। हालांकि, गोयल ने सोशल मीडिया पर ये भी बताया था कि उनकी 10 मिनट डिलीवरी सर्विस 30 मिनट डिलीवरी सर्विस की तरह सेफ रहेगी। सभी डिलीवरी बॉय को रोड सेफ्टी को लेकर ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्हें लाइफ इंश्योरेंस भी दिया जाएगा।

जोमैटो का विवादों से पुराना नाता
जोमैटो ऑनलाइन रेस्तरां खोजने और खाना मंगवाने वाली कंपनी है। इसकी स्थापना पंकज चड्ढा और दीपिंदर गोयल ने 2008 में की थी। इस कंपनी की स्थापना फूडीबे नाम से की गई थी। इसे 18 जनवरी 2010 को जोमैटो (जोमैटो मीडिया पीवीटी एलटीडी) से बदल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481