Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
कांग्रेस :'भारत जोड़ो यात्रा' से 2024 आम चुनाव का करेगी शंखनाद, 23 अगस्त को बुलाई बैठक - The Indian Exposure

कांग्रेस :’भारत जोड़ो यात्रा’ से 2024 आम चुनाव का करेगी शंखनाद, 23 अगस्त को बुलाई बैठक

bharat

 कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) पर विचार-विमर्श करने के लिए 23 अगस्त को पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक बुलाई है। कांग्रेस पार्टी नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में 7 सितंबर को कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने की योजना बना रही है और 148 दिवसीय मार्च का समापन कश्मीर में करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मई में उदयपुर में पार्टी के चिंतन शिविर के दौरान इस यात्रा की घोषणा की थी। इस यात्रा के साथ ही कांग्रेस पार्टी 2024 के आम चुनाव का शंखनाद करने जा रही है।

12 से अधिक राज्यों में की जाएगी यात्रा

पांच महीने की यात्रा 3,500 किलोमीटर और 12 से अधिक राज्यों की दूरी तय करेगी। पदयात्रा प्रतिदिन 25 किमी की दूरी तय करेगी। यात्रा में पदयात्रा, रैलियां और जनसभाएं शामिल होंगी, जिसमें सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बता दें कि इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद इस यात्रा को आगामी चुनावी लड़ाई के लिए पार्टी के जीत के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

22 अगस्त को समाजिक संगठनों के साथ बैठक करेंगे राहुल

इस बीच, सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी 22 अगस्त को दिल्ली में आम लोगों और संगठनों से मिलेंगे और उनके मुद्दों को सुनेंगे और अपने विचार साझा करेंगे। गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा और नागरिक समाज के लोगों के साथ इसके उद्देश्य पर भी चर्चा करेंगे। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू होने वाली अपनी भारत जोड़ो यात्रा से पहले राहुल गांधी आम लोगों के साथ मिलकर 2024 के आम चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे। राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा से पहले समाज के विभिन्न वर्गों के लिए काम करने वाले संगठनों और व्यक्तियों से मिलने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481