Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
वृंदावन से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, दो किशोरियों की मौत, - The Indian Exposure

वृंदावन से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, दो किशोरियों की मौत,

Truck Accident

एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र में गांव बादशाह के पास रविवार तड़के श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो किशोरियों की मौत हो गई, जबकि नौ श्रद्धालु घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार श्रद्धालु वृंदावन से दर्शन कर वापस आ रहे थे। ट्रॉली में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे।

रविवार तड़के करीब 3:30 बजे आगरा मार्ग पर बाबसा मोड़ से पहले श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को नींद आने के कारण पलट गई। हादसे में सृष्टि (12 वर्ष) पुत्री पुष्पेंद्र और निशा (15 वर्ष) पुत्री मानक चंद की मौत हो गई। दोनों कासगंज जनपद के थाना पटियाली के गांव मुड़िया की रहने वाली थीं.

एक किशोरी की हालत गंभीर

घायलों में आरती का हालत गंभीर बताई गई है। उसे आगरा रेफर किया गया है। बाकी घायलों को एटा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। ये सभी लोग 16 अगस्त को मथुरा गए थे। शनिवार रात करीब 11:00 से 12:00 के बीच बलदेव से अपने गांव अमरोली थाना अलीगंज जनपद एटा को रवाना हुए थे। 

बताया जाता है कि ट्रैक्टर चालक शिवम पुत्र राजकुमार को नींद आ जाने के कारण बादशाह मोड़ से करीब 400 मीटर पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलट गई। जिसके कारण यह हादसा हो गया। खाई में पानी भरा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां सृष्टि और निशा को मृत घोषित कर दिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481