
भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 9,531 नए मामले मिले हैं। इससे पहसे रविवार को 11, 539 नए मामले सामने आए थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब एक्टिव केसों की संख्या में भी कमी हो रही है। इस समय देश में कुल एक्टिव केस 97,648 हैं।
अब तक देश में कोरोना संक्रमण से 4,37,23,944 लोग स्वस्थ होकर ठीक हो चुके हैं। वहीं, संक्रमण की वजह से 5 लाख 27 हजार 368 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
सक्रिय मामलों में गिरावट
देश में कोरोना वायरस के मामलों में कमी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रविवार को कोरोना के सक्रिय मामले एक लाख से कम होकर 99,879 पर पहुंच गए। देश में कल तक चार करोड़ 37 लाख 12 हजार 218 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके थे।