Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
टेररिज्म केस में इमरान को 1 सितंबर तक बेल:21 अगस्त को जारी हुआ था वारंट, - The Indian Exposure

टेररिज्म केस में इमरान को 1 सितंबर तक बेल:21 अगस्त को जारी हुआ था वारंट,

Imran

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को टेररिज्म मामले में 1 सितंबर तक अंतरिम जमानत मिल गई है। यानी 1 सितंबर तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई है। एक रैली में महिला जज और पुलिस अधिकारियों को धमकी देने को लेकर खान के खिलाफ आतंकवाद का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद 21 अगस्त को एंटी टेररिज्म एक्ट के तहत वारंट जारी हुआ था।

पहले ही कर दी थी जमानत याचिका दायर
इमरान की पार्टी PTI की लीगल टीम ने वारंट जारी होती ही इस्लामाबाद हाईकोर्ट में खान की गिरफ्तारी से पहले जमानत याचिका दायर कर दी थी। जिसके बाद 24 अगस्त तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई।

इमरान ने 20 अगस्त को इस्लामाबाद के F9 पार्क में आयोजित एक रैली के दौरान कहा था- पाकिस्तान की पुलिस किसी के निर्देश पर मेरे पार्टी लीडर्स को गिरफ्तार कर रही है। जब मैंने पुलिस से पूछा कि शहबाज गिल को क्यों गिरफ्तार किया गया है, तो पुलिस का कहना था कि वे सिर्फ ऑर्डर्स फॉलो कर रहे हैं।

महिला जज को भी धमकी
इतना ही नहीं, खान ने एक महिला जज पर अपनी पार्टी के खिलाफ पक्षपात वाला रवैया अपनाने का आरोप लगाया और उसे देख लेने की धमकी दी। उन्होंने कहा- ज्यूडिशियरी को भी परिणामों के लिए खुद को तैयार कर लेना चाहिए। खान ने गिल को रिमांड पर लिए जाने का आदेश देने वाली महिला जज को भी धमकी देते हुआ कहा कि जज को खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा। इसके लिए जज तैयार रहें।

इमरान के करीबी दोस्त हैं शहबाज गिल
पुलिस ने शाहबाज गिल को 9 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के वक्त गिल लग्जरी कार से इमरान के घर बनीगाला जा रहे थे। उन्होंने पाकिस्तानी फौज और ज्यूडिशियरी के बारे में उन्होंने पिछले दिनों बेहद घटिया बयानबाजी की थी। इससे आर्मी और सरकार नाराज थी। इसलिए उनकी गिरफ्तारी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481