Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Ganesh Mahotsav:आज से गणेश महोत्सव शुरू होने जा रहा है,इस दौरान गणपति बाप्पा घर-घर बिराजेंगे - The Indian Exposure

Ganesh Mahotsav:आज से गणेश महोत्सव शुरू होने जा रहा है,इस दौरान गणपति बाप्पा घर-घर बिराजेंगे

राजधानी में आज से गणेश महोत्सव शुरू होने जा रहा है। इस दौरान गणपति बाप्पा घर-घर बिराजेंगे। महोत्सव की तैयारियां पहले से ही शुरू हो गई हैं। विभिन्न संगठन एवं श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की मूर्तियां मंगलवार को ही खरीद ली हैं जबकि कई महोत्सव की शुरुआत के अवसर पर आज खरीदेंगे। कोरोना के चलते दो साल बाद आयोजित होने जा रहे महोत्सव को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह नजर आ रहा है। बाजारों में भी रौनक है। राजधानी में बुधवार को आरंभ हो रहे गणेश महोत्सव के सिलसिले में मंगलवार को पूरे दिन गणेश जी की धूम दिखाई दी। धार्मिक संगठन पंडाल सजाने में लगे थे। 

पंडालों को भव्य रूप दिया जा रहा है और उनमें श्रद्धालुओं की सुविधा और पूजा अर्चना करने की पूरी व्यवस्था की है। जबकि आम लोग अपने घरों में गणेश जी प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी में जुटे हैं। महोत्सव के लिए धार्मिक संगठनों और श्रद्धालुओं ने मंगलवार को बड़ी संख्या में गणेश जी की प्रतिमाएं खरीदीं। कुछ संगठनों एवं श्रद्धालुओं ने मंगलवार को गणेश की प्रतिमा खरीद ली हैं, लेकिन वह बुधवार को ही प्रतिमा लेकर जाएंगे। गणेश महोत्सव की सबसे अधिक धूम महाराष्ट्र सदन, शकरपुर, रोहिणी, पीतमपुरा, रमेश नगर, करोल बाग, चांदनी चौक, द्वारका समेत अनेक स्थानों पर रहेगी। 

विहिप करेगी गणेश उत्सव का आयोजन 
विश्व हिंदू परिषद दिल्ली प्रांत के नेतृत्व में नेहरू नगर मंदिर सभा सनातन धर्म मंदिर नेहरू नगर गणेश उत्सव का आयोजन कर रहा है। इस दौरान गणपति जी की 108 मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। उत्सव 31 अगस्त से चार सितंबर 2022 मनाया जाएगा। उत्सव में महंत नवल किशोर दास, विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार, केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय आदि के अलावा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, मीनाक्षी लेखी, सांसद गौतम गंभीर, रमेश बिधूड़ी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे।

यमुना और जलाशयों में मूर्ति विसर्जन पर लगेगा 50 हजार जुर्माना, 6 साल की सजा भी 
इस वर्ष गणेशोत्सव और दुर्गा पूजा पर यमुना या अन्य जलाशयों में मूर्ति विसर्जन करना महंगा पड़ सकता है। ऐसा करने पर 50 हजार रुपये जुर्माना या फिर छह साल तक की सजा हो सकती है। इस संबंध में दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति(डीपीसीसी)  ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश कर नियमों का पालन सुनिश्चित करवाने के लिए कहा है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने स्थानीय निकायों से भी आवासीय क्षेत्रों के समीप कृत्रिम तालाब बनाने के लिए कहा है। साथ ही दिल्ली पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। स्पष्ट कहा है कि पुलिस प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) की मूर्तियों को ले जाने वाले वाहनों पर नजर रखे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481