Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Starbucks : भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन होंगे स्टारबक्स के नए सीईओ - The Indian Exposure

Starbucks : भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन होंगे स्टारबक्स के नए सीईओ

laxman

अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कंपनी कॉफी कंपनी स्टारबक्स ने भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन को अपना नया सीईओ नियुक्त किया है। नरसिम्हन एक अक्टूबर से हॉवर्ड शुल्त्स की जगह स्टारबक्स के सीईओ का पद संभालेंगे।

कई नामी कंपनियों में कर चुके हैं काम

55 वर्षीय नरसिम्हन ने Lysol और Enfamil बेबी फॉर्मूला के निर्माता, यूके स्थित रेकिट बेंकिजर ग्रुप के मुख्य कार्यकारी के रूप में कार्य किया है। रिपोर्ट के अनुसार, स्टारबक्स बोर्ड की अध्यक्ष मेलोडी हॉब्सन ने कहा कि, कंपनी का मानना है कि हमें अपने अगले सीईओ के रूप में एक असाधारण व्यक्ति मिला है। उन्होंने अपने कार्य क्षेत्र में कई उल्लेखनिय काम किए हैं।

एक अक्टूबर से ज्वाइन करेंगे स्टारबक्स

स्टारबक्स की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि नरसिम्हन लंदन से सिएटल शिफ्ट होंगे। जिसके बाद वो एक अक्टूबर से स्टारबक्स को सीईओ के तौर पर ज्वाइन करेंगे। हॉब्सन ने और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि स्टारबक्स के बोर्ड ने नरसिम्हन की सहायता के लिए शुल्त्स को अप्रैल 2023 तक अंतरिम सीईओ के रूप में बने रहने के लिए कहा। द वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, नरसिम्हन सीईओ की भूमिका ग्रहण करेंगे और एक अप्रैल को कंपनी के बोर्ड में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481