Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
उत्तरकाशी: थत्यूड़ मोटर मार्ग पर भूस्खलन से यातायात बाधित, - The Indian Exposure

उत्तरकाशी: थत्यूड़ मोटर मार्ग पर भूस्खलन से यातायात बाधित,

उत्तरकाशी- थत्यूड़ मोटर मार्ग पर भूस्खलन से यातायात बाधित हो गया है। सड़क पर दोनों और वाहनों की लंबी कतार लगी है। चट्टान से मोटर मार्ग पर सुवाखोली के समय भारी बोल्डर गिर गए हैं। यात्रियों वाहन खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

नई टिहरी में उत्तरकाशी-थत्यूड़ मोटर मार्ग सुआखोली के समीप यातायात के लिए बाधित हो गया है। चट्टान से मोटर मार्ग पर सुवाखोली के समय भारी बोल्डर गिर गए हैं। उत्तरकाशी से देहरादून, देहरादून से उत्तरकाशी जाने वाहनों की सड़क के दोनों तरफ लंबी कतार लगी है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से बताया गया मोटर मार्ग पर यातायात बहाल करने में दो से तीन घंटे का समय लग सकता है।

उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक अगले 48 घंटे के दौरान कहीं-कहीं तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने तेज तूफान और भारी बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, रविवार रात मौसम विभाग ने साढ़े तीन घंटे के लिए दो जिले में ऑरेंज और छह जिलों में स्थानीय येलो अलर्ट जारी किया था।

इस दौरान देहरादून और टिहरी के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। वहीं, मुख्य शिक्षा अधिकारी मुकुल कुमार सती ने मसूरी क्षेत्र, देहरादून नगर क्षेत्र, सहस्त्रधारा क्षेत्र, मालदेवता क्षेत्र व इसके आस -पास के क्षेत्र में सोमवार को शिक्षण संस्थान पूरी तरह से बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481