Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Pakistan : पाकिस्तान में विनाशकारी बाढ़ ने ली करीब 1,300 लोगों की जान, - The Indian Exposure

Pakistan : पाकिस्तान में विनाशकारी बाढ़ ने ली करीब 1,300 लोगों की जान,

flood

पाकिस्तान में भीषण बाढ़ का कहर जारी है। इस बाढ़ में जानमाल काफी नुकसान हुआ है। हालात ये है कि पाकिस्तानी सरकार ने दुनिया भर के देशों से मदद की गुहार लगाई है। इस बीच पाकिस्तान की विनाशकारी बाढ़ के कारण देश में लगभग 1,300 लोगों की मौत हो गई है। जबकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेना का राहत अभियान जारी है।

पिछले 24 घंटों में हुई 29 लोगों की मौत

नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) ने शनिवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में पाकिस्तान में 29 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ ही देश में जून के बाद से मरने वालों की संख्या 1,290 हो गई है। इस बीच, पाकिस्तान की सरकारी एजेंसियों और निजी गैर सरकारी संगठन भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद पहुंचा रहे हैं।

अलग-अलग प्रांतों में बाढ़ ने मचाई भीषण तबाही

बता दें कि इस समय देश का एक बड़ा हिस्सा जलमग्न है, खासकर दक्षिण में बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और सिंध प्रांत शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सिंध में कम से कम 180 लोग मारे गए हैं, इसके बाद खैबर पख्तूनख्वा (138) और बलूचिस्तान (125) लोगों की जान गई है। इसके अलावा इस बाढ़ में कम से कम 1,468,019 घर आंशिक रूप से या पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि 736,459 पशुधन बाढ़ के कारण मारे गए हैं।

पाकिस्तान के मंत्रियों ने मांगी मदद

गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सुरक्षा मंत्री शाजिया मारी ने ट्विटर पर लिखा कि चुनौतियों के बावजूद, बेनजीर इनकम सपोर्ट प्रोग्राम ने प्रधानमंत्री (शहबाज़ शरीफ) की घोषणा के बाद कुछ ही समय में अपना संचालन शुरू कर दिया। इससे पहले आज राष्ट्रीय बाढ़ प्रतिक्रिया और समन्वय केंद्र में सैन्य अधिकारियों के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में योजना मंत्री अहसान इकबाल ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान का समर्थन करने का आह्वान किया। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि देश में जल्द से जल्द सामान्य स्थिति लौट आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481