Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Bharat Jodo Yatra: भाजपा बोली- राहुल 'भारत छोड़ो' यात्रा के लिए मशहूर, - The Indian Exposure

Bharat Jodo Yatra: भाजपा बोली- राहुल ‘भारत छोड़ो’ यात्रा के लिए मशहूर,

congress

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया है। दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे की पार्टी के ऊपर जुबानी तरकश छोड़ रहे हैं। इसी क्रम में तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने तंज कसते हुए कहा है कि राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो’ नहीं ‘भारत छोडो’ यात्रा के लिए प्रसिद्ध हैं। राहुल गांधी जब इस यात्रा के माध्यम से देश में घूमेंगे तो पता चलेगा कि आठ साल में पीएम मोदी ने देश को कैसे बदल दिया और उनकी आंखें खुल जाएंगी। फिर क्या था कांग्रेस ने भी पलटवार किया और स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान आरएसएस की भूमिका की याद दिला दी। कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि भाजपा सही कह रही है ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ महात्मा गांधी के नेतृत्व में था जिसमें संघियों(RSS)ने कभी भाग नहीं लिया। फिलहाल हमारे राहुल गांधी बुधवार से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं।

के अन्नामलाई ने सिलसिलेवार ट्वीट कर राहुल पर बोला हमला
भाजपा नेता के अन्नामलाई ने सिलसिलेवार ट्वीट कर राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल जब देश में घूमेंगे तब उन्हें देखकर खुशी होगी कि भारत कैसे आत्मनिर्भर हो गया है और  “हमसे नहीं होगा” के रवैये को तोड़कर आगे निकल गया है। राहुल यह देखकर भी चकित होंगे कि कैसे  ग्रामीण उपनगरों और गांवों का भी डिजिटलीकरण हो गया है। देश भर में लोग डिजिटल तरीके से भुगतान कर रहे हैं। अगस्त 2022 में, ₹10.72 लाख करोड़ का लेनदेन UPI के माध्यम से देश भर में 26 करोड़ उपयोगकर्ताओं द्वारा किया गया था। यदि आप अपनी यात्रा के दौरान किसानों से मिलते हैं, तो आप हैरान रह जाएंगे कि आज 24 कृषि उपज एमएसपी में हैं।  साथ ही पिछले 8 वर्षों में धान के एमएसपी में 56 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और 11.36 करोड़ पीएम किसान लाभार्थियों को 6000 मिल रहे हैं।  बिचौलियों की बेईमानी रोक दी गई है।

जानें राहुल का आज का कार्यक्रम
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को कन्याकुमारी से शुरू हो रही पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले मंगलवार रात चेन्नई पहुंचे। कांग्रेस कन्याकुमारी में एक मेगा रैली में अपनी 3,570 किलोमीटर लंबी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करेगी। भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को श्रीपेरंबदूर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की समाधि पर प्रार्थना सभा में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह कन्याकुमारी में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481