Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Bharat Jodo 2nd Day: तिरंगा लेकर निकले राहुल गांधी, 118 भारत यात्रियों के साथ शुरू की पदयात्रा - The Indian Exposure

Bharat Jodo 2nd Day: तिरंगा लेकर निकले राहुल गांधी, 118 भारत यात्रियों के साथ शुरू की पदयात्रा

congress

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आगाज कर दिया है। संगठन को मजबूत करने और पार्टी कार्यकर्ताओं में जान फूंकने के मकसद से ये यात्रा सुबह सात बजे अगस्तीस्वरम से शुरू हुई। इस दौरान पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे।

पदयात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने शिविर स्थल पर ध्वजारोहण किया। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,570 किमी लंबी होगी। उन्होंने 118 ‘भारत यात्रियों’ के अलावा पार्टी नेताओं के साथ पदयात्रा शुरू की। ‘भारत यात्रियों’ में 30 फीसद महिलाएं हैं।

राहुल गांधी ने बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी। राहुल ने कहा था कि वह नफरत के लिए अपना देश नहीं खोएंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा-आरएसएस पर देश को धार्मिक आधार पर विभाजित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

रोजाना 22-23 किमी का सफर होगा

भारत जोड़ो यात्रा अगले पांच महीनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। पदयात्रा दो अलग-अलग बैच सुबह 7 बजे से सुबह साढ़े 10 बजे और दोपहर साढ़े 3 बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक में होगी। पदयात्रा रोजाना 22-23 किमी का होगा। पद यात्रा में शामिल होने के लिए करीब 50 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481