Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
CM मान : 11 से 18 सितंबर तक जर्मनी का दौरा, कंपनियों के प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात - The Indian Exposure

CM मान : 11 से 18 सितंबर तक जर्मनी का दौरा, कंपनियों के प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात

punjab-cm

सूबे के औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 11 से 18 सितंबर तक जर्मनी का दौरा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री अक्षय ऊर्जा, कार निर्माण, फार्मास्युटिकल्स, उन्नत कृषि प्रथाओं और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में निवेश और रणनीतिक गठजोड़ करने के लिए व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों और कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। 

सीएम मान म्यूनिख, फ्रैंकफर्ट और बर्लिन में अपने प्रवास के दौरान बीएमडब्ल्यू, बेवा और अन्य प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे से निवेश, तकनीकी जानकारी और जर्मन कंपनियों से विशेषज्ञता हासिल करने में राज्य को फायदा मिलने की संभावना है। 

मुख्यमंत्री ने राज्य को औद्योगिक हब के रूप में उभरने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश को औद्योगिक विकास के उच्च विकास पथ पर लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जर्मनी यात्रा एक तरफ राज्य के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगी वहीं, रोजगार के नए रास्ते खोलेगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से पंजाब को जर्मनी में उद्यमियों के लिए अवसरों और विकास की भूमि के रूप में प्रदर्शित करेंगे। पंजाब पहले से ही देश में निवेश का सबसे पसंदीदा स्थान है। राज्य में नए निवेश के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि यह दौरा प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481