Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Coronavirus : रिकवरी रेट बढ़ने से सक्रिय मामलों में आई कमी,  - The Indian Exposure

Coronavirus : रिकवरी रेट बढ़ने से सक्रिय मामलों में आई कमी, 

Covid 19 virus

दो दिनों से कोरोना संक्रमण के नए मामले 6 हजार से अधिक ही मिल रहे थे जो आज 5.5 हजार हैं।  स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) ने शनिवार सुबह 8 बजे देश में कोविड-19 मामलों का आंकड़ा जारी किया। इसके अनुसार देश में 24 घंटों के दौरान 5 हजार से अधिक यानि 5,554 नए संक्रमितों की पहचान हुई। वहीं 18 संक्रमितों की मौत हो गई जिसमें से दो केरल के हैं। इसके बाद अब तक देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4,44,90,283 हो गया और मरने वालों का कुल आंकड़ा 5,28,139 है।

सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज

मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों की मानें तो देश में फिलहाल कोविड-19 के सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज हुई है और यह आंकड़ा 48,850 हो गया है। कुल संक्रमण का 0.11 फीसद सक्रिय मामले हैं। वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की (recovery rate) दर भी बेहतर होकर 98.70 फीसद हो गई है। 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों के आंकड़े में 786 मामले कम हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481