Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
रूस-यूक्रेन जंग: यूक्रेन का जवाबी हमला, 20 शहरों से रूसी सेना को खदेड़ा - The Indian Exposure

रूस-यूक्रेन जंग: यूक्रेन का जवाबी हमला, 20 शहरों से रूसी सेना को खदेड़ा

ukraine

यूक्रेनी सेना ने युद्ध के 200 दिन पार होते ही बड़ा जवाबी हमला किया है। यूक्रेन ने 24 घंटों में ही रूसी कब्जे से 20 शहरों को छुड़ा लिया। अब दक्षिणी डोनबास इलाके में ही रूस का कब्जा रह गया है। यूक्रेन सरकार के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा- खार्किव से रूसी फौज वापस जा रही है।

इधर, यूक्रेन के मोर्चे पर रूसी सेनाओं के पांव उखड़ते देख राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन अपने ही घर में घिर गए हैं। रूसी संसद में पुतिन की पार्टी के सर्गेई मिरोनोव ने आरोप लगाया है कि गलत फैसलों के कारण रूसी सेना यूक्रेन के मोर्चे को फतह नहीं कर पाई है।

पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन हो रही
पुतिन के समर्थक मिरोनोव ने कहा- रविवार को मॉस्को डे मनाने की कोई जरूरत नहीं थी जब यूक्रेन में रूसी सैनिक शहीद हो रहे हैं। उधर, सेंट पीटर्सबर्ग, नोवोसीब्रिस्क और वोल्गोग्राद में राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन हुए।

रूसी सेनाओं के समर्थन में यूक्रेन के विरुद्ध लड़ रहे चेचन सैन्य कमांडर रमजान कादयारोव ने कहा है कि पूर्वी मोर्चे पर हार बड़ा झटका है। रमजान ने आरोप लगाया है कि रूसी कमांडर पुतिन को यूक्रेन मोर्चे के बारे में अंधेरे में रख रहे हैं। पुतिन को रूसी सेनाओं की मजबूत स्थिति की गलत जानकारी दी जा रही है।

गेम चेंजर: यूक्रेनी सेना ने अमेरिकी हार्म मिसाइल से रूसी रडार तबाह कर दिए
खार्किव सहित पूर्वी इलाकों में यूक्रेनी सेना अमेरिकी हार्म मिसाइल से रूसी सेनाओं पर कहर बरपा रही है। फाइटर जेट से दागी जाने वाली ये हाईस्पीड एंटी रेडिएशन मिसाइल 2300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दुश्मन के रडार पर हमला करती है। अमेरिका ने यूक्रेन को ऐसी 1200 मिसाइल दी हैं। रूसी रडार सिस्टम के पास हार्म मिसाइल की कोई काट नहीं है।

रूसी दांव: यूक्रेन के खिलाफ केमिकल अटैक की आशंका, खार्किव में बमबारी
रूस, यूक्रेन के खिलाफ साइबर हमलों को तो अंजाम देता रहा है। जानकारों का कहना है कि पूर्वी मोर्चे पर मात खाने के बाद तिलमिलाया रूस केमिकल अटैक भी कर सकता है। रूसी सेना ने खार्किव में वॉटर-पावर सप्लाई ठिकानों पर बमबारी तेज कर दी है। रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन द्वारा मुक्त कराए गए शहरों पर जल्द फिर कब्जा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481