Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
पाकिस्तान में बाढ़ ने छीन ली करीब 1500 लोगों की जिंदगी, - The Indian Exposure

पाकिस्तान में बाढ़ ने छीन ली करीब 1500 लोगों की जिंदगी,

flood in village

पाकिस्तान की अभूतपूर्व बाढ़, जिसने देश के बड़े हिस्से को जलमग्न कर दिया है, अब तक करीब 1,500 लोगों की जान ले ली है। पाकिस्तान में लगातार बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामाग्री बांटा जा रहा है। अधिकारियों ने आपदा से प्रभावित लाखों लोगों के लिए राहत प्रयासों को आगे बढ़ाया है। पाकिस्तान में रिकार्ड मानसून बारिश और उत्तरी पहाड़ों में ग्लेशियरों के पिघलने से आई बाढ़ ने 220 मिलियन की आबादी में 33 मिलियन लोगों को प्रभावित किया है। बाढ़ से घरों, परिवहन, फसलों और पशुधन को 30 अरब डालर का नुकसान होने का अनुमान है।

530 बच्चे सहित 1486 लोगों की मौत

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि मृतकों की संख्या 1,486 है। इनमें करीब 530 बच्चे शामिल हैं। इसके साथ ही हजारों पशुधनों की भी जानें गई है। पिछले कुछ हफ्तों में, अधिकारियों ने बाढ़ के पानी को बिजली स्टेशनों और घरों जैसे प्रमुख संरचनाओं से दूर रखने की कोशिश की। इधर मवेशियों को बचाने के लिए किसानों को एक नए खतरे का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि पशुओं का चारा खत्म होने लगा है।

बारिश ने तोड़ा कई वर्षों का रिकार्ड

बता दें कि जुलाई और अगस्त में पाकिस्तान में 391 मिमी बारिश हुई, जो पिछले 30 साल के औसत बारिश से लगभग 190 प्रतिशत अधिक है। सिंध के दक्षिणी प्रांत सबसे बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं, यहां आंकड़ा बढ़कर 466% हो गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात और संयुक्त राज्य अमेरिका से सहायता उड़ानें गुरुवार को देश में पहुंचीं। संयुक्त राष्ट्र पुनर्निर्माण की जरूरतों का आकलन कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481