Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Uttarakhand : चार जिलों में अगले 24 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, - The Indian Exposure

Uttarakhand : चार जिलों में अगले 24 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट,

rain

उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा हुआ है। चार जिलों में अगले 24 घंटे में भारी से भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में भारी बारिश की संभावना है।

ऐसे में जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। नदियों, नालों के किनारे और भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, आज देहरादून में दिन की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई। जिससे तापमान मं भी गिरावट दर्ज की गई।

यमुनोत्री हाईवे बंद

यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में लगातार बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे ओजरी डाबरकोट में मलबा और बोल्डर आने से बंद हो गया है। सड़क के दोनों ओर श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों के वाहनों की लंबी कतार लग गई। 

पहाड़ में बारिश से बढ़ सकता है गंगा का जलस्तर 

मौसम विज्ञान केंद्र के तीन दिन तक भारी बारिश के पूर्वानुमान के बाद हरिद्वार में गंगा का जल स्तर बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है। बाढ़ चौकी सहित सभी कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रभारी अधिकारी आपदा प्रबंधन नूपुर वर्मा ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 15, 16 और 17 सितंबर को कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। गढ़वाल में बारिश से गंगा का जल स्तर बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481